{"_id":"5ac7252c4f1c1bca618b5bb8","slug":"many-notes-bundle-found-of-a-beggar-when-he-came-at-a-tea-shop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाय मांगने पर दुकानदार से मिली फटकार तो भिखारी ने दिखा डाला 'नोटों का चमत्कार'","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चाय मांगने पर दुकानदार से मिली फटकार तो भिखारी ने दिखा डाला 'नोटों का चमत्कार'
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Beggar
सोशल मीडिया पर एक भिखारी का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह चाय पीने के लिए एक चाय की दुकान पर खड़ा है जिसमें एक शख्स उसके साथ सवाल-जवाब करते हुए उसका यह वीडियो बना रहा है और बस फिर वह भिखारी बात-बात में नोटों का ऐसा चमत्कार दिखाता है कि सब हैरान रह जाते हैं।
the beggar
भिखारी अपने कपड़ों से इतने नोट निकालकर दिखाता है कि दुकानदार खुद उसके सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है। वीडियो के साथ एक मैसेज भी लिखा गया है। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने लिखा है कि 'कौन कहता है भिखारियों के पास पैसे नहीं होते।' बता दें यह भिखारी चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचा था लेकिन दुकानदार ने उसकी हालत देखकर उसे फटकार लगाते हुए वहां से आगे जाने को कहा। बस फिर क्या था... भिखारी ने अपने कपड़ों में छुपाकर रखे हरे-हरे नोट निकालकर दिखाना चालू किए। यह देखकर दुकानदार और आसपास मौजूद लोग हक्का-बक्का रह गए। अधिक हैरानी की बात तो यह है कि इस भिखारी के पास छोटे नोटों से लेकर सबसे बड़े नोटों की गड्डी भी थी।
beggar
वीडियो में भिखारी पहले चायवाले को 100-100 के नोटों की गड्डी निकालकर दिखाता है। इसके बाद तो वह झड़ी लगा देता है। 20, 50, 100, 500 और 2000 तक के सभी नोटों की गड्डियों को बारी-बारी कर दिखाने लगता है। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपनी जेब पर हाथ मारते हुए सिक्कों की खनखनाहट भी वहां खड़े लोगों को सुनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
beggar
इसके बाद चायवाला उस भिखारी के समक्ष नतमस्तक हो जाता है। वह भिखारी को अपनी दुकान पर बैठाता है और चाय पीने के लिए ऑफर करता है। जब भिखारी वहां सुकून से चाय की चुस्की लेने को बैठ जाता है तो दुकानदार उसके पास पहुंचता है और भिखारी से हाथ मिलाते हुए उसके साथ फोटो खिंचवाता है।
विज्ञापन
beggar wiith shopper
बता दें वीडियो में नजर आ रहे इस भिखारी की पहचान नहीं की जा सकी है। न ही यह पता चल पाया है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया है, लेकिन इनकी वेशभूषा देखकर यही मालूम पड़ता है कि यह भारत के ही किसी राज्य का वीडियो है। हालांकि इस वीडियो में जिस भाषा में बात की गई है वह भारत की कोई क्षेत्रिय भाषा लग रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है और यूजर्स ज्यादा से ज्यादा इसे अपने साथियों के साथ शेयर कर रहे हैं।
लीजिए आप भी देखिए यह वीडियो...
लीजिए आप भी देखिए यह वीडियो...