{"_id":"5b8f6b28867a55486048f258","slug":"a-lunch-box-and-tea-cup-stolen-after-knowing-the-cost-you-will-be-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक लंचबॉक्स और चाय का प्याला चोरी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एक लंचबॉक्स और चाय का प्याला चोरी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
e
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद पुलिस के पास एक अनोखा केस आया है, जिसके लिए उसे इतिहास में झांकना पड़ेगा। केस है सोने के लंच बॉक्स की चोरी का। ये डिब्बा सिर्फ सोना से ही नहीं बना है, बल्कि इसमें नायाब हीरे-मोती भी जड़े हुए हैं। इस लंचबॉक्स के अलावा हैदराबाद के अंतिम निजाम मीर उस्मान अली खान का नीलम-जड़ा सोने का चाय का एक प्याला, तश्तरी और चम्मच भी चोरी हो गया है।
e
- फोटो : bbc
चोरी किए गए सामान का भार तीन किलोग्राम है और इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस को चोरी का पता सोमवार सुबह लगा। शक है कि चोरी रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। ये सारा सामान निजाम संग्रहालय से चोरी हुआ है। यही संग्रहालय पहले निजाम का महल हुआ करता था।
e
10 साल पहले शाही परिवार की एक तलवार भी शहर के एक अन्य संग्रहालय से चोरी हो गई थी। पुलिस ने बीबीसी तेलुगू सेवा को बताया कि उन्हें इस वारदात को लेकर दो लोगों पर शक है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों को बताया है कि चोरों ने म्यूजियम के सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की थी ताकि उनकी चोरी की रिकॉर्डिंग न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
d
जिस कांच के दरवाजे के उस पार ये सामान था, उस दीवार को तोड़ने के बजाय, बड़ी नफासत के साथ खोला गया था ताकि कांच टूटने की आवाज न आए। निजाम म्यूजियम को साल 2000 में जनता के लिए खोला गया था।
विज्ञापन
Diamond
इस म्यूजियम में मीर उस्मान अली खान को साल 1967 में मिले कुछ बहुमूल्य उपहार भी रखे गए हैं। साल 1967 में आखिरी निजाम का निधन हो गया था। निजाम के पास कई बेशकीमती हीरे-जवाहरात थे, जिनमें अंडे के साइज का जैकब्स डायमंड भी शामिल था।