फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल के मामूस को मिली दर्दनाक मौत, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Wed, 07 Feb 2018 08:26 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
8 year old boy dies from flesh-eating bacteria
oregon boy
इस तस्वीर में दिखने वाला मासूम बच्चा अब दुनिया में नहीं है। अमेरिका के राज्य ऑरेगॉन में रहने वाले इस 8 साल के बच्चे का नाम लायम है। लायम की मौत का कारण बहुत दुखद और दिल को दहला देने वाला है। लायम की मौत मांस खाने वाले कीड़े के कारण हुई है।  
8 year old boy dies from flesh-eating bacteria
oregon boy
13 जनवरी के दिन लायम स्कूल से आकर अपनी साइकिल चला रहा था और तभी वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। इस दौरान उसके उसके पैर और जांघ में काफी चोट आई। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां उसे टांके लगाए गए। लायम हॉस्पिटल  से ठीक होकर घर आ गया, लेकिन दो तीन दिन बाद उसे असहनीय दर्द होने लगा।
8 year old boy dies from flesh-eating bacteria
oregon boy
बच्चे का जख्म ठीक होने के बजाय ज्यादा होता जा रहा था। उसके जख्म पर बैगनी और लाल रंग का निशान दिखने लगा जो लगातार बड़ा होता जा रहा था। इस निशान को बढ़ता देख मां सारा हेबर्ड और स्टेपडैड लायम को सेंट एंटनी हॉस्पिटल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 year old boy dies from flesh-eating bacteria
oregon boy
हॉस्पिटल में उन्हें बताया गया कि लायम को एक मांस खाने वाले कीड़े ने अटैक किया है। जो शायद उसकी घाव में मिट्टी से प्रवेश किया होगा। डॉक्टर ने संक्रमित टिशूज को हटाने के लिए लायम की कई सर्जरी की, लेकिन कोई भी सर्जरी कामयाब नहीं हुई। उसका जख्म लगातार बढ़ता ही गया।
 
विज्ञापन
8 year old boy dies from flesh-eating bacteria
oregon boy
​लायम की मां ने बताया, ''हमने उसे नरक (हॉस्पिटल) में धकेल दिया था। वो लोग उसे लगातार टुकड़ों में काटते जा रहे थे। उसका दांया हिस्सा लगभग पूरा बेकार हो चुका था। वो हर बार उसे इस उम्मीद से काटते जा रहे थे कि शायद उसे संक्रमित टिशूज से बचाया जा सके। मां सारा ने बताया, जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने लायम को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया, लेकिन उसी रात उसने दम तोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed