{"_id":"5a782a754f1c1b514a8b782f","slug":"pakistani-journalist-live-reporting-from-his-own-wedding-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जब अपनी ही शादी में लाइव रिपोर्टिंग करने लगा पाकिस्तानी दूल्हा, सास से पूछा ये सवाल","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
Viral Video: जब अपनी ही शादी में लाइव रिपोर्टिंग करने लगा पाकिस्तानी दूल्हा, सास से पूछा ये सवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
pakistani groom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक दूल्हे अपने निकाह के दौरान रिपोर्टिंग करनी करने लगा। पेशे से पत्रकार दूल्हे ने अपनी शादी में हाथ में माईक लेकर माता-पिता, सास-ससुर और दुल्हन से बात करते हुए रिपोर्टिंग की। दूल्हे की रिपोर्टिंग का यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
pakistani groom
अमर नाम के एक शक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। जिसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। निकाह के दौरान दूल्हे ने बसे पहले अपने पिता से शादी पर उनकी प्रतिक्रिया लेता है जिस पर पिता ने बेटे की शादी की खुशी जताई। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा पिता के बाद दूल्हे राजा अपनी होने वाली बेगम के पास गये और पूछा की आज आपकी मेरे साथ शादी होने जा रही है तो आपको कैसा लग रहा है। दूल्हन ने भी शर्माते हुए कहा बहुत अच्छा लग रहा है।
pakistani groom
दूल्हन के बाद वह अपनी सास की तरफ माइक ले जाता है और वीडियो के आखिर में वह अपनी मां से शादी पर प्रतिक्रिया लेता है और इस दौरान उनकी मां भावुक हो जाती हैं। जिस पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है उसके साथ दूल्हे की जानकारी दी है कि जो शख्स अपनी ही शादी में रिपोर्टिंग कर रहा है, वह असल में सिटी 41 चैनल का रिपोर्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani groom
दूल्हे की रिपोर्टिंग वाले वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि सब छोड़ों, रिपोर्टर का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। एक और यूजर ने दूल्हे को ‘रिपोर्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ के लायक बताया है। वहीं एक यूजर लिखा- "यह मजेदार नहीं, मूर्खता है, एक दूल्हा पत्रकार के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रतिष्ठित होता है।"
hilarious!! City41 reporter covering his own wedding ceremony. #PakistaniMedia pic.twitter.com/FC8PYNRD0v
— Amar Guriro (@amarguriro) February 4, 2018