{"_id":"597d8a834f1c1b795c8b4651","slug":"watch-scary-escalator-accident-in-shopping-mall-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: शॉपिंग मॉल में बड़ा हादसा, Escalator में कटकर महिला की मौत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: शॉपिंग मॉल में बड़ा हादसा, Escalator में कटकर महिला की मौत
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
Escalator Accident
- फोटो : CGTN/Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉल में मौजूद इन एस्कलेटर (बिजली से चलने वाली सीढ़ी) का इस्तेमाल करते हुए दो महिला कर्मी सातवें फ्लोर पर पहुंचीं ही थीं कि तभी उन्हें एहसास हुआ कि इन सीढ़ियों में कोई खराबी है...
Escalator Accident
- फोटो : CGTN/Youtube
वह दोनों एक दूसरे से इस बारे में विचार विमर्श कर ही रही थीं कि पीछे से एक महिला अपने बच्चे को लेकर उन्हीं सीढ़ियों से चढ़ती आ रही थी।
Escalator Accident
- फोटो : CGTN/Youtube
जैसे ही वह महिला टॉप पर पहुंची, नीचे मौजूद मेटल की प्लेट खिसक गई और महिला नीचे गिर गई। उसकी गोद में बच्चा भी था। लेकिन उसने जैसे-तैसे करके बच्चा वहां खड़ी मॉल की कर्मी को थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Escalator Accident
- फोटो : CGTN/Youtube
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तब तक उसका पूरा शरीर अंदर तक फंस चुका था। देखते ही देखते वह अंदर चली गई। वह चीखती रही लेकिन किसी को समझ नहीं आया कि कोई करे तो क्या करे।
विज्ञापन
Escalator Accident
- फोटो : CGTN/Youtube
जब तक मॉल वालों ने सीढ़ियों का पावर बंद किया, तब तक महिला की चीखने की आवाज भी थम चुकी थी। उसकी मौत हो गई थी। चीन के एक मॉल में यह घटना दो साल पहले घटी। लेकिन ऐसा हादसा किसी के साथ कहीं भी, कभी भी हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)
(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)