Vladimir Putin Networth: रूस और यूक्रेन बीच भयानक युद्ध जारी है। रूस के हमले में यूक्रेन के दर्जनों की लोगों की जान चली गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलचोन हो रही है। इसके साथ ही पुतिन की निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इस समय पुतिन की संपत्ति को लेकर चर्चा हो रही है। पुतिन की सपंत्ति की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक 69 वर्षीय पुतिन के पास बेहद कम संपत्ति है। उनको सिर्फ सालाना 1,40,000 डॉलर सैलरी मिलती है। बताया जाता है कि पुतिन एक फ्लैट, एक ट्रेलर और तीन कारों के मालिक हैं।
लेकिन जानकारों का मानना है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स हो सकते हैं। कहा जाता है कि वह 200 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। सात साल पहले साल 2015 में पुतिन ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उनके पास दो अपार्टमेंट और एक गैराज है। हालांकि गैराज को कई लोगों के साथ शेयर करना पड़ता है। उस समय वो 90 लाख रुपये सालाना कमाते थे। इसके बाद साल 2017 में फिर उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में बताया। अब उनकी संपत्ति में 1500 वर्गमीटर का एक प्लॉट और तीन गाड़ियां शामिल हो गई थीं।
2 of 7
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, एक फाइनेंशियल कंपनी के चीफ ने साल 2017 में पुतिन की संपत्ति के बारे में खुलासा किया था। बिल ब्राउडर ने कहा था कि, मैं मानता हूं कि पुतिन 200 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। फाइनेंशियल कंपनी के चीफ ने कहा था कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी पुतिन हैं।
3 of 7
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य
- फोटो : Pixabay
सबसे बड़ी बात यह है कि ब्राउडर ने बड़े पैमान पर रूस में इनवेस्ट किए थे। भष्टाचार के खिलाफ अभियान में उन्होंने पुतिन का साथ दिया था। हालांकि बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने संकेत दिया था कि पुतिन घूसखोरी में लिप्त हैं। पुतिन की संपत्ति का बड़ा हिस्सा घुसखोरी का है।
4 of 7
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य
- फोटो : iStock
पुतिन की अकूत संपत्ति को लेकर सालों पहले शुरू हुई चर्चा अभी भी जारी है। पुतिन की नेट वर्थ की चर्चा हमेशा की जाती है, लेकिन अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा है।
5 of 7
पुतिन की 200 अरब डॉलर की संपत्ति का रहस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले पुतिन ने एक रैली में 14,000 डॉलर का डिजाइनर जैकेट पहना था जिसके लिए उनकी खूब आलोचना की गई थी। उन्होंने मास्को में एक रैली के दौरान इस जैकेट को पहना था और यूक्रेन पर रूस के हमले को सही बताया था।