ऋषिकेश: बंजी जंपिंग से पहले शख्स की डर के मारे हालत खराब, वीडियो देख हंस पड़े लोग
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से बंजी जंपिंग करते एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें बंजी जंपिंग करते हुए वो बार-बार हिम्मत हारता दिखा, जबकि उसे 'मर्द हो तुम मर्द' कहकर हौसला भी दिया गया लेकिन फिर जो हुआ उसे देख लोग लोटपोट हो गए हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो की शुरुआत में बंजी जंपिंग कराने वाला शख्स युवक को छलांग के लिए तैयार करता नजर आता है। वह उसे मार्क पर खड़े होने और सही पोजीशन लेने के लिए कहता है, लेकिन युवक के चेहरे पर डर साफ दिखाई देता है। घबराया युवक पास लगी लोहे की रेलिंग को कसकर पकड़ लेता है और कहता है, “भाई, पैर कांप रहे हैं।” युवक की बात सुनकर वहां मौजूद शख्स उसे हौसला देने की कोशिश करता है। वह मजाकिया अंदाज में कहता है, “मर्द हो तुम मर्द।” यह सुनकर युवक में कुछ पल के लिए जोश आता है और वह पूरे उत्साह के साथ “हर-हर महादेव” का जयकारा लगाता है। हालांकि, अगले ही पल उसका डर फिर लौट आता है और वह दोबारा घबराने लगता है।
रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट, देखें वीडियो
डर ने छुड़ाए युवक के पसीने
इसके बाद युवक को बंजी जंपिंग के लिए सही तरीका समझाया जाता है। उससे बेल्ट पकड़ने और पीछे की ओर लीन होने के लिए कहा जाता है। युवक किसी तरह खुद को तैयार करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका डर कम होने का नाम नहीं लेता। इसी बीच वह मजाकिया अंदाज में कहता है, “एक बार सागर जा-जा कह दे, मां कसम में कूद जाऊंगा।” इसके बाद उसे पीछे की ओर जाने के लिए कहा जाता है, लेकिन युवक की घबराहट बनी रहती है। आखिरकार वह परेशान होकर कह देता है, “भाई बस कर... धक्का मारकर खत्म कर। तू मुझे रुलाकर छोड़ेगा।” युवक की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं।
यहां देखें वीडियो
A post shared by GANGA BUNGY 219 | RISHIKESHWALA (@rishikesh_walaaa)
वीडियो को मिले 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा व्यूज
वीडियो में युवक का डर, उसके मजेदार एक्सप्रेशन और आसपास मौजूद लोगों का रिएक्शन इसे काफी मनोरंजक बना देता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई युवक की हालत देखकर हंस रहा है तो कोई उसके डर को अपने अनुभव से जोड़ रहा है।
बता दें कि, बंजी जंपिंग जैसी रोमांचक गतिविधि में ऊंचाई से छलांग लगाने से ठीक पहले घबराहट या डर महसूस होना स्वाभाविक हो सकता है। पहली बार ऐसी गतिविधि करने वाले व्यक्ति के मन में ऊंचाई और छलांग को लेकर झिझक हो सकती है। हालांकि, प्रशिक्षित स्टाफ के निर्देशों का पालन करना और निर्धारित सुरक्षा उपकरणों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
क्या चींटियों को खाने से बढ़ जाती है इंसान की उम्र? जानिए सच्चाई
हरियाणवी गाने पर महिला ने लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस ने जीता लाखों लोगों का दिल, देखें वीडियो