फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता- पिता ने बच्चे के रोने पर पड़ोसियों को लिखी चिट्ठी, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

Mon, 21 Dec 2020 06:55 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 21 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
viral weired stories on social media america parents apologetic letter to neighbours over-babys crying viral video
नवजात बच्चे ज्यादा रोते हैं, इस बात को सभी जानते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नवजात बच्चे ज्यादा रोते हैं, इस बात को सभी जानते हैं। अमेरिका में एक माता- पिता ने बच्चे के अधिक रोने पर अपने पड़ोसियों को एक चिट्ठी लिखी है, जिसे पढ़कर आप भी इन माता-पिता की तारीफ करने लगेंगे। ये चिट्ठी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इन माता -पिता ने बच्चे के रोने से पड़ोसियों को होने वाली परेशानियों को लेकर पहले ही चिट्ठी लिखकर माफी मांग ली। बच्चे के माता पिता ने जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा है कि बच्चे के रोने की जो आवाज सुनकर पड़ोसी थक गए हैं उसके लिए हम माफी चाहते हैं। 

viral weired stories on social media america parents apologetic letter to neighbours over-babys crying viral video
इस चिट्ठी में मैथ्यू और केली ने ये भी लिखा है कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वो बच्चे को "रो-इट-आउट विधि" के जरिए पाल रहे हैं - फोटो : social media

माता- पिता, मैथ्यू और केली वार्ड ने चिट्ठी में लिखा है कि कई रातों की नींद खराब होने के बाद, 4 महीने तक ये सब झेलने के लिए आप का शुक्रिया। इस चिट्ठी में मैथ्यू और केली ने ये भी लिखा है कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वो बच्चे को "रो-इट-आउट विधि" के जरिए पाल रहे हैं। इस विधि के तहत बच्चा स्वंय सीखता है कि उसे कब सोना है।

viral weired stories on social media america parents apologetic letter to neighbours over-babys crying viral video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
मैथ्यू और केली आगे लिखते हैं कि किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है, इससे आपको उम्मीद हो सकती है कि यह समस्या लंबे समय तक नहीं चलेगी। अभिभावकों ने ये चिट्ठी में ये भी लिखा है कि अगर इस तरीके से भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो वो अपने काम से भी छुट्टी ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
viral weired stories on social media america parents apologetic letter to neighbours over-babys crying viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पड़ोसियों को अपने घर पर पार्टी के लिए भी आमंत्रित किया

  • बच्चे के माता पिता का कहना है कि वो वही करेंगे, जिससे पड़ोसियों से संबंध मधुर हों। मैथ्यू और केली ने अपने पड़ोसियों को अपने घर पर पार्टी के लिए भी आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
viral weired stories on social media america parents apologetic letter to neighbours over-babys crying viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सोशल मीडिया में हो रही है वायरल

  • इस चिट्टी को उनके पड़ोसियों ने ट्विटर पर साझा किया है। सोशल मीडिया पर ये चिट्ठी काफी वायरल हो रही है। उनके एक पड़ोसी ने बच्चे को एक शौचालय सेट भी उपहार में दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed