फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: एक आंख वाली गाय हो रही वायरल, लोग कर रहे हैं कुछ ऐसा कि देखकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 08 Jan 2019 05:55 PM IST
प्रियंका भल्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रियंका भल्ला Updated Tue, 08 Jan 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
viral video one eye cow goes viral on internet
one eye cow

पश्चिम बंगाल से सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां लोग एक गाय को चमत्कार मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं। यहां एक अजीब सी दिखने वाली गाय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आप भी जानिए इस वायरल वीडियो का पूरा सच कि आखिर यहां लोग इस चमत्कारी गाय की पूजा क्यों कर रहे हैं और गाय का वीडियो क्यों शेयर किया जा रहा है।

viral video one eye cow goes viral on internet
one eye cow

इन तस्वीरों को देखकर आप ये तो समझ ही गए होंगे कि यह कोई सामान्य गाय नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक आंख वाले गाय के बच्चे का जन्म हुआ है। वहीं लोग इसे चमत्कार मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं। इस गाय की सिर्फ एक आंख ही नहीं बल्कि मूंह के आगे का हिस्सा यानी थूथन भी दिखने में बहुत ही अजीब है, जिस वजह से इस गाय की जीभ बाहर निकली हुई है।वहीं दूसरी तरफ जिस घर में इस एक आंख वाली गाय का जन्म हुआ है, वहां सुबह से ही गाय की पूजा करने के लिए लोगों की लाइनें लग गई है।

viral video one eye cow goes viral on internet
one eye cow

अंधविश्वास के चलते आस-पास के लोग इस गाय को चम्तकारी मानते हुए कह रहे हैं कि उनके लिए ही गाय का जिले में जन्म हुआ है। वहीं गाय के मालिक का भी कहना है कि जब से इसका जन्म हुआ है, रोज यहां भीड़ लग रही है और लोग इसे चमत्कारी गाय समझकर इसकी पूजा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
viral video one eye cow goes viral on internet
one eye cow

आपको बता दें कि एक ये एक आंख वाली गाय सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इन दिनों विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस गाय की तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ लोग तो इस गाय को एलियन मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी तुलना वैज्ञानिक कारणों से कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
viral video one eye cow goes viral on internet
one eye cow

वहीं विज्ञान की मानें तो इस गाय को साइक्लोपिया (Cyclopia) नाम का डिसऑर्डर है। बता दें कि ये एक रेयर डिसॉर्डर है। ऐस तरह का डिसॉर्डर सिर्फ जानवरों में ही नहीं बल्कि इंसानों को भी होता है। जो बच्चे इस बीमारी के साथ पैदा होते हैं उन बच्चों का मां के गर्भ में आंख और मुंह का कुछ हिस्सा पूरी तरह से डेवेलप नहीं हो पाता है। वहीं इस तरह की बीमारी के साथ पैदा होने वाले बच्चों को सांस लेने और दिमाग से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। वहीं ऐसे बच्चे लंबे समय तक जीवीत नहीं रह पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed