Viral Chutkule in Hindi: इंसान को जीवन भर सेहतमंद रहने के लिए, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है जिसकी वजह से उसको कई बीमारियां घेर लेती है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Chutkule: एक औरत ने दूसरी औरत से कहा- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, तेरे पास क्या है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
एक औरत (दूसरी औरत से) - मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है, तेरे पास क्या है?
दूसरी औरत (बड़े ही शांत स्वर में) - मेरे पास 20 साल पहले शादी में सिलवाया हुआ सूट है, जो अभी तक मुझे फिट आता है
चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया।
चिंटू- बोलो बेबी, क्या मंगाऊं?
गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एंबुलेंस!
चिंटू- अरे एंबुलेंस क्यों...?
गर्लफ्रेंड- पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है।
लड़की- क्या कर रहे हो..?
लड़का- मच्छर मार रहा हूं..!
लड़की- कितने मारे..?
लड़की- पांच मारे। तीन फीमेल और दो मेल!
लड़की- कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन..?
लड़का- तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास।
मिंटू 100 नंबर पर फोन करके बोला- मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
इंस्पेक्टर- कौन दे रहा है?
टिल्लू- बिजली वाले। कहते हैं, बिल नहीं भरा तो काट देंगे।