सामान्य तौर पर बहुत सारे छात्रों और शिक्षकों के बीच की आपसी संबंध ज्यादा मधुर नहीं होता है। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें छलक सकती हैं। दरअसल, आइजोल में सरकारी मिजो हाई स्कूल के प्रिंसपल के विदाई का कार्यक्रम था, जिसमें मौजूद सभी छात्र रोने लगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्कूल के छात्र अपने प्रिंसिपल की विदाई में रोते हुए साफ नजर आ रहे हैं। उनको जाने से रोक रहे हैं और छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल के प्रिंसिपल लाराम माविया लगभग 11 साल से उसी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल काम कर रहे थे।
अब उनका ट्रांसफर गर्वनमेंट पियांग हिलिया हाई स्कूल में कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि माविया आइजोल के सरकारी मिजो हाई स्कूल में साल 1980 में छात्र थे। माविया के मुताबिक वह अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि छात्रों द्वारा दी गई इस भावुक विदाई पर वह अपनी किस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करें।
माविया ने कहा कि सब छात्रों ने उनको घेर रखा था, वह रो रहे थे। वह पल बहुत दुखदायक था। मैंने हमेशा अपने साथियों से कहा है कि छात्रों का हमेशा सम्मान करें। शायद वे समझ गए हैं कि मैंने उनका सम्मान नहीं किया है।
इसके साथ ही माविया ने बताया कि ' ऐसा नहीं है कि मैंने उन्हें कभी डांटा नहीं है, लेकिन वह काम भी प्यार से किया गया था। साथ ही उन्होंने बताया कि मैं उनको सफल होने के लिए मार्गदर्शन देने चाहता था और मैं अपने बच्चों को बहुत प्यार करता हूं।' बता दें कि वीडियो में छात्र, माविया को पकड़कर खूब आंसू बहा रहे हैं।