चीन में इन दिनों नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। चीन में नए साल के जश्न को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
यहां नए साल के जश्न के दौरान एक लड़के ने पटाखा क्या फोड़ा कि उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। लड़के ने गटर के ऊपर पटाखा रख दिया, जिसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था। पटाखा न सिर्फ फटा बल्कि उसने रोड के उस हिस्से को ही उड़ा दिया। फटने के बाद गटर उड़ गया और धुआं निकलने लगा, सीसीटीवी (CCTV) में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
Shanghaiist के मुताबिक, ये पूरी घटना चीन के चीफेंग के मॉन्गोलियन सिटी की है। जहां बीते बुधवार को एक शख्स नए साल का जश्न मनाते हुए पटाखा लेकर गटर की तरफ पहुंचा और कुछ ही सेकंड में जोर का धमाका हुआ बड़ा सा गड्ढा हो गया। हालांकि, इस हादसे में शख्स जान बचाने में कामयाब रहा।
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अब तक कई लोग इस वीडियो पर कमेंट् कर चुके हैं। फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा है कि गैस की वजह से जोर का धमाका हुआ है। पिछले साल अगस्त में चीन में घर के अंदर इलेक्टिस स्कूटर में आग लग गई थी, जिसमें एक शख्स की जान जाते-जाते बची थी। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें