भूत-प्रेतों की बात की जाए तो हर व्यक्ति का इसको लेकर अपना एक अलग मत होता है। कोई इनके आस्तित्व को सिरे से नकार देता है तो कोई इनके अस्तित्व पर उतना ही विश्वास करता है जितना इंसानों के होने पर। मुख्य बात यह है कि भूत-प्रेतों के बारे में इतनी जानकारी ही नहीं है कि कोई दावा कर सके कि भूत होते हैं या नहीं। लेकिन समय-समय पर ऐसे किस्से सामने आते रहे हैं, जिन्हे सुनते ही हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि भूतों के आस्तित्व पर विश्वास किया जाए या नहीं।
2 of 6
वायरल तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भूतों से संबंधित ऐसी ही एक घटनी इतनी अजीब है कि लोगों को समझ ही नहीं आया कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बच्चा सोते हुए नजर आ रहा है। लेकिन बच्चे के बगल में एक और आकृति नजर आ रही है ध्यान से देकने पर यह आकृति भी किसी बच्चे जैसी लग रही है और पूरी तस्वीर को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे सोए हुए बच्चे के बगल में भूत का बच्चा सो रहा है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
घटना अमेरिका के इलिनोइस इलाके की है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यहां रहने वाली मार्टीजा सिबल्स रात में सोने जा रही थीं तभी उन्होंने दूसरे कमरे में सो रहे उनके 18 महीने के पुत्र को एक बार देखने का सोचा कि वह पालने में आराम से सो रहा है या नहीं। इसके लिए उन्होंने जैसे ही अपने बेटे के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
4 of 6
वायरल तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्टीजा को पालने में अपने बच्चे के साथ भूत के बच्चे की तस्वीर नजर आई। अपने बच्चे के बगल में भूत की तस्वीर देखते ही उनकी आंखों से नींद गायाब हो गई। वह इतना डर गई कि उनकी समझ में ही नहीं आया कि उन्हें क्या करना चाहिए। मार्टीजा ने अपने बच्चे की भूत के बच्चे के साथ सोते हुए की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा,"पिछली रात मुझे पूरा विश्वास था कि जिस बिस्तर पर मेरा बेटा सो रहा था, उस पर एक 'भूत का बच्चा' भी लेटा हुआ था। इसे देखकर मैं इतना डर गई थी, कि रात को बहुत मुश्किल से मुझे नींद आई। इस दौरान मैंने जैसे ही बच्चे के बिस्तर पर कुछ अजीब देखा तो मैं फ्लैशलाइट लेकर बच्चे के कमरे में गई थी। हालांकि उस समय मुझे वहां कुछ भी नजर नहीं आया।"
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मार्टीजा ने अपने इस अनुभव के बारे में बताया कि एक बार को तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वह जो देख रही हैं ऐसा हो भी सकता है या नहीं। उन्हें ऐसा लग रहा था कि जैसे उनकी आंखें ही उनके साथ खेल कर रही हों। उन्होंने बताया कि तस्वीर से ध्यान हटाने की मैनें पूरी कोशिश की लेकिन इसने मुझे झकझोर कर रख दिया था। मार्टीजा कुछ हद तक भूतों पर विश्वास करती हैं। लेकिन उन्होंने अंत में खुद को यही समझाने की कोशिश की कि ऐसा हो ही नहीं सकता। मार्टीजा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वह फोटो तेजी से वायरल हो गई। इस फोटो को अभी तक तीन लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है और पांच लाख से ज्यादा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।