फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर व्हाइट हाउस छोड़कर कहां जाएंगे बेशुमार दौलत के मालिक डोनाल्ड ट्रंप?

Wed, 16 Dec 2020 06:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 16 Dec 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
USA where will Donald Trump reside after leaving white house
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

दिसंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति भवन से डोनाल्ड ट्रंप के जाने का वक्त आ जाएगा। इसको लेकर अभी से ही चर्चा काफी तेज हो गई है। ट्रंप के जाने और जो बाइडन के आने के बीच व्हाइट हाउस में काफी बदलाव भी होने वाले हैं। साथ ही इसी बीच सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर राष्ट्रपति भवन को छोड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कहां रहने जाने वाले हैं? हालांकि, ट्रंप के पास रहने के लिए भव्य आशियानों की कोई कमी नहीं है।

USA where will Donald Trump reside after leaving white house
ट्रंप टावर - फोटो : सोशल मीडिया

डोनाल्ड ट्रंप के भव्य आशियानों में ट्रंप टावर का जिक्र बार-बार आता है। 56 मंजिला ये टावर न्यूयॉर्क सिटी में स्थित है। इस टावर में बने पेंटहाउस में ट्रंप के खुद की रिहाइश है। डोनाल्ड ट्रंप का घर किसी राजमहल से कम नहीं है। उनके घर को लुईस चौदह की शैली में 24-कैरेट सोने और संगमरमर की विशेषताओं से सजाया गया है। इस टावर में ही ट्रंप के कारोबार के लिए भी कई दफ्तर बने हुए हैं। साल 2017 में फोर्ब्स ने अनुमान लगाया था कि इस पेंटहाउस की लागत लगभग 64 मिलियन डॉलर होगी।

USA where will Donald Trump reside after leaving white house
गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

न्यू जर्सी में गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर नाम से भी डोनाल्ड ट्रंप का बंगला है। ये बंगला लगभग 500 स्क्वायर फीट में फैला है और यहां पर वो अक्सर अकेले ही रहते आए हैं। इसमें बाद में बालकनी और पोर्च जैसी चीजें जोड़ी गईं। वैसे बेहद खूबसूरत होने के बाद भी ये बंगला डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे घरों जितना आलीशान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
USA where will Donald Trump reside after leaving white house
सेवन स्प्रिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रंप के पास न्यू कासल में सेवन स्प्रिंग्स नाम से एक बहुत आलीशान घर है, जो लगभग 28,322 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यानी यह घर व्हाइट हाउस के आधे में बना है। बता दें कि व्हाइट हाउस लगभग 50,000 स्क्वायर फीट में फैला है। ट्रंप के महलनुमा इस मकान में 60 कमरें हैं, जिनमें 13 बेडरूम शामिल हैं। इसके अलावा यहां तीन स्विमिंग पूल और खेलने के लिए भी बड़ी जगहें भी हैं। ट्रंप ने ये बंगला अमेरिकी कारोबारी हेंज से काफी कम कीमत पर खरीदा था। फोर्ब्स इसे फैमिली रिट्रीट बंगला कहता है।

विज्ञापन
USA where will Donald Trump reside after leaving white house
ट्रंप पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूयॉर्क सिटी में ही ट्रंप पार्क भी है, जो डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी रिहाइशी संपत्तियों में से एक है। ये 36 माले की इमारत है, जिनमें से एक मंजिल पर ट्रंप आते-जाते रहते हैं। इस इमारत की बाकी मंजिलें किराए पर दी जा चुकी है और हर मंजिल पर बने अनेक घरों में से हरेक का किराया लगभग 100000 डॉलर प्रतिमाह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed