वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से लोग इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। जरूरी से जरूरी मीटिंग भी लोग वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए कर रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन मीटिंग से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए। वर्चुअल मीटिंग के दौरान किसी के घर वालों ने परेशान कर दिया, तो किसी ने ऊपर शर्ट और नीचे शॉर्ट्स पहनकर प्रेजेंटेशन दिया। कुछ इसी तरह का मामला अमेरिका से सामने आया है।
जब ऑपरेशन थिएटर से ही डॉक्टर कोर्ट की सुनवाई में हुआ शामिल, जज ने दिए खास निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अमेरिका में एक डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की सुनवाई में शामिल हो गए। 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सैक्रामेंटो सुपीरियर कोर्ट का है, जहां प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्कॉट ग्रीन के ट्रैफिक उल्लंघन मामले की सुनवाई हो रही थी। मामले की सुनवाई कर रहे जज ने जब डॉ.क्टर को देखा, तो हैरान हो गए।
बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान डॉ. स्कॉट ग्रीन ऑपरेशन थिएटर में अपने एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान अदालत कक्ष के एक क्लर्क ने सर्जन से पूछा, 'हैलो, मिस्टर ग्रीन? क्या आप सुनवाई के लिए उपलब्ध हैं? ऐसा लगता है कि आप अभी ऑपरेशन कक्ष में हैं?'
अदालत कक्ष के क्लर्क के सवाल का जवाब देते हुए डॉ. स्कॉट ग्रीन ने कहा कि 'जी, मैं ऑपरेशन कक्ष में ही हूं और मैं सुनवाई के लिए उपलब्ध हूं।' इस मामले की सुनवाई कर रहे जज ग्रे लिंक ने डॉ.क्टर ग्रीन को देखा, तो उन्होंने कहा कि ऐसी परस्थिति में सुनवाई शुरू करना उचित नहीं है। ऐसे में जज ग्रे लिंक ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, जज ग्रे लिंक ने यह भी कहा कि आप सुनवाई में तभी शामिल हों, जब आप कोई सर्जरी या मरीज का इलाज नहीं कर रहे हों। हालांकि, इस दौरान डॉ. ग्रीन ने भी जज से माफी मांगी।
Judge: “Unless I’m mistaken, I’m seeing a defendant who’s in the middle of an operating room appearing to be actively engaged in providing services to a patient. Is that correct, Mr. Green?”
Defendant: “Yes, sir.”
Judge: “Or should I say, Dr. Green.”
😳 pic.twitter.com/iKpWwKsFEg