फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

51 साल बाद डिकोड हुआ एक सिरफिरे कातिल का संदेश, 37 लोगों को उतार दिया था मौत के घाट

Tue, 15 Dec 2020 07:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 15 Dec 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
usa california experts crack cryptic message of serial killer after 51 years
सिरफिरे कातिल का संदेश - फोटो : सोशल मीडिया

1960 से 1970 के दशक के दौरान अमेरिका में आतंक फैलाने वाले एक सीरियल किलर के ग्रह-नक्षत्र वाले शब्दों का इस्तेमाल से बनाए गए पजल संदेशों को आखिरकार विशेषज्ञों ने 51 सालों बाद सुलझा लिया है। बता दें कि 70 के दशक में यह हत्यारा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र में आतंक का दूसरा नाम बन गया था। हालांकि, पुलिस इसे कभी पकड़ नहीं पाई और इसने करीब 37 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

usa california experts crack cryptic message of serial killer after 51 years
सीरियल किलर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अब करीब 51 साल बाद मीडिया और पुलिस को भेजे गए उसके पजल और उसमें छुपे संदेशों को डिकोड कर लिया गया है। ये सीरियल किलर ज्योतिष प्रतीकों और संदर्भों का इस्तेमाल कर पुलिस और मीडिया को चुनौती देता था, ताकि उसका आतंक लोगों के बीच फैल जाए और वो पूरे देश में सबसे चर्चित शख्स बन जाए।

usa california experts crack cryptic message of serial killer after 51 years
सीरियल किलर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अब इतने सालों के बाद उस हत्यारे के पजल को अमेरिका के क्रिप्टोग्राफर डेविड ओरांचक, बेल्जियम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जारलवान और ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सैम ब्लेक की टीम ने सुलझा लिया है। इस पजल को हल करने के बाद पता चला कि हत्यारे ने पुलिस और मीडिया चैनल को उस वक्त अपने संदेश में लिखा था कि, 'आप मुझे पकड़ने की कोशिश में बहुत मजे कर रहे हैं। टीवी शो में जिस कातिल के बारे में बताया जा रहा वो मैं नहीं हूं और मैं गैस चेंबर से नहीं डरता हूं। क्योंकि यह मुझे तुरंत स्वर्ग पहुंचा देगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
usa california experts crack cryptic message of serial killer after 51 years
जोडियेक किलर का मैसेज - फोटो : youtube screengrab

बता दें कि इस सीरियल किलर तक पुलिस लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस ने इस कातिल को पकड़ने के चक्कर में कई संदिग्धों का एनकाउंटर तक कर दिया था, लेकिन असली कातिल हमेशा पुलिस की पकड़ से दूर ही रहा। अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने भी इस सीरियल किलर के मैसेज को डिकोड करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
usa california experts crack cryptic message of serial killer after 51 years
सीरियल किलर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

उस दौर में जब पुलिस इस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई थी, तो पुलिस ने आशंका जताई थी कि ये एक नहीं बल्कि दो हत्यारे हैं। जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए ये कातिल ज्योतिष भाषा का इस्तेमाल कर पुलिस को संदेश भेजता था और उसमें हमेशा पुलिस का मजाक उड़ाता था। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन किसी भी मामले में यह साबित नहीं हो पाया कि सीरियल किलर वही व्यक्ति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed