फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कैंसर मरीज को मिले पसंद का फ्रेश खाना, लंबी दूरी तय कर खुद पहुंचा रेस्टोरेंट का मालिक

Wed, 17 Mar 2021 04:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 17 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
us restaurant owners drive 850 km to make fresh food for a cancer patient women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जरा सोचिए कि आप किसी रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करते हैं। लेकिन आपके घर खुद रेस्टोरेंट का मालिक पहुंचकर आपके लिए उस डिश को वहीं तैयार करे। आपको ये बात मजाक लग रहा होगा, लेकिन ऐसा सही में हुआ है। दरअसल, ये मामला अमेरिका का है, जहां एक कैंसर पीड़ित महिला को अपने रेस्टोरेंट की पसंदीदा डिश खिलाने के लिए रेस्टोरेंट के मालिक ने करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय की। उनके इस नेक काम की खूब चर्चा हो रही है।

us restaurant owners drive 850 km to make fresh food for a cancer patient women
Tempura Broccoli - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक, यह मामला अमेरिका के वार्मोन्ट राज्य का है। दरअसल, स्टेज-4 लंग कैंसर की एक महिला मरीज को एशियाई रेस्टोरेंट ‘एकिबेन’ का Tempura Broccoli बेहद पसंद है। ऐसे में उनकी बेटी रीना और दामाद ब्रैंडन जोन्स ने बाल्टीमोर स्थित एकिबेन से खाना मंगवाने का प्लान किया। लेकिन रेस्टोरेंट काफी दूर था और इतना दूर डिलिवरी करना संभव नहीं था।

us restaurant owners drive 850 km to make fresh food for a cancer patient women
Tempura Broccoli - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर पीड़ित महिला के दमाद ने रेस्टोरेंट को ईमेल भेजकर ये गुजारिश किया कि उनके सास को आपके रेस्टोरेंट का Tempura Broccoli बहुत पसंद है। क्या आप इसे भेज सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
us restaurant owners drive 850 km to make fresh food for a cancer patient women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

‘एकिबेन’ रेस्टोरेंट के को-फाउंडर स्टीव चू को जब कैंसर मरीज की इस इच्छा के बारे में पता चला, तो उन्होंने खाना भिजवाने की जगह खुद घर पहुंचकर बनाने का फैसला किया। इसके लिए स्टीव ने करीब 850 किलोमीटर का सफर तय किया। स्टीन ने ऐसा इसलिए किया, ताकि पीड़ित महिला को फ्रेश खाना मिल सके।

विज्ञापन
us restaurant owners drive 850 km to make fresh food for a cancer patient women
Tempura Broccoli - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सोशल मीडिया पर स्टीव चू की खूब तारीफ हो रही है। रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा किए गए इस नेक काम पर सोशल मीडिया यूजर्स दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed