फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का वो अनोखा मंदिर, जहां भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोना-चांदी के सिक्के

Sun, 15 Nov 2020 10:06 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 15 Nov 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Unique Temple In Madhya Pradesh Ratlam Mahalaxmi Temple Where Devotees Gets Jewellery In Prasad
महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपने आप में बेहद अनोखे हैं। कुछ ऐसा ही एक अनोखा मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के माणक में भी है। आमतौर पर बाकी मंदिरों में भक्तों को प्रसाद के रूप में मिठाई या कुछ खाने वाली चीजें मिलती हैं। लेकिन मां महालक्ष्मी के इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि यहां भक्तों को प्रसाद के रूप में गहने मिलते हैं। इस मंदिर में आने वाले भक्त सोने-चांदी के सिक्के लेकर घर जाते हैं।

Unique Temple In Madhya Pradesh Ratlam Mahalaxmi Temple Where Devotees Gets Jewellery In Prasad
महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम - फोटो : सोशल मीडिया

मां महालक्ष्मी के इस मंदिर में सालों भर भक्तों की भीड़ रहती है। भक्तजन यहां आकर करोड़ों रुपये के जेवर और नकदी माता के चरणों में चढ़ाते हैं। दीपावली के अवसर पर इस मंदिर में धनतेरस से लेकर पांच दिन तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मंदिर को फूलों से नहीं बल्कि भक्तों द्वारा चढ़ाए गए गहनों और रुपयों से सजाया जाता है।

Unique Temple In Madhya Pradesh Ratlam Mahalaxmi Temple Where Devotees Gets Jewellery In Prasad
महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दीपोत्सव के दौरान मंदिर में कुबेर का दरबार लगाया जाता है। इस दौरान यहां आने वाले भक्तों को प्रसाद स्वरूप गहने और रुपये-पैसे दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Temple In Madhya Pradesh Ratlam Mahalaxmi Temple Where Devotees Gets Jewellery In Prasad
महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम - फोटो : सोशल मीडिया

दीपावली के दिन इस मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस पर महिला भक्तों को यहां कुबेर की पोटली दी जाती है। यहां आने वाले किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं लौटाया जाता। उन्हें कुछ न कुछ प्रसाद स्वरूप दिया ही जाता है।

विज्ञापन
Unique Temple In Madhya Pradesh Ratlam Mahalaxmi Temple Where Devotees Gets Jewellery In Prasad
महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम - फोटो : Social media

मंदिर में गहनों और रुपयों को चढ़ाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। पहले यहां के राजा राज्य की समृद्धि के लिए मंदिर में धन आदि चढ़ाते थे और अब भक्त भी यहां जेवर, पैसे वगैरह माता के चरणों में चढ़ाने लगे हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके घरों में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed