फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली, दामाद को गधे पर बैठाकर करवाई जाती है सैर

Wed, 08 Mar 2023 07:17 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 07:17 AM IST
विज्ञापन
Unique Holi Tradition in Maharashtra Where Son in Law Sits on Donkey Know Facts Holi 2023
इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली - फोटो : iStock

Holi 2023: भारत में होली (Holi 2023) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देश में रंगों का त्योहरा होली के अलग-अलग रंग देखे जाते हैं। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीकों से होली मनाई जाती है। देश के कई हिस्सों में बेहद अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है। भारत के एक गांव में बेहद अजीबगरीब होली मनाई जाती है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए हम आपको इस अनोखी होली और जगह के बारे में बताते हैं...



महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले के एक गांव में बेहद अनोखी तरीके से होली मनाई जाती है। इस गाव में होली (Holi) के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है। इस परंपरा का पालन यहां के लोग सालों से करते आ रहे हैं। होली के दिन लोगों ने गांव के सबसे नए दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाने की पंरपरा है। दामाद को उसकी पसंद के कपड़े पहनाए जाते हैं।

Unique Holi Tradition in Maharashtra Where Son in Law Sits on Donkey Know Facts Holi 2023
इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली - फोटो : Pixabay

90 साल से हो रहा है परंपरा का पालन

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस गाव में अनोखी पंरपरा का पालन 90 साल से किया जा रहा है। गांव में होली के दिन लोग अपने सबसे नए दामाद को घर आने का निमंत्रण देते हैं। बीड की केज तहसील के विडा गांव में इस अनोखी पंरपरा का पालन किया जाता है। दामाद को गधे की सवारी करते हुए देखने के लिए आसपास और दूरदराज के लोग आते हैं। 
 

Unique Holi Tradition in Maharashtra Where Son in Law Sits on Donkey Know Facts Holi 2023
इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली - फोटो : Pixabay

नए दामाद की होती खोज

बीड जिले के विडा गांव में होली से पहले सबसे नए दामाद की खोजी की जाती है जिसकी नई-नई शादी हुई हो। इस काम में तीन से चार दिन लग जाता है। यह अनोखी परंपरा का पालन गांव के दामाद के साथ किया जाता है। होली के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर रंग लगाया जाता है और फिर सैर कराया जाता है। इसके अलावा लोग दामाद को गिफ्ट भी देते हैं। 

Nostradamus Predictions: साल 2023 में शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से डरी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Holi Tradition in Maharashtra Where Son in Law Sits on Donkey Know Facts Holi 2023
इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली - फोटो : Pixabay

क्यों किया जाता है अनोखी पंरपरा का पालन? 

कहा जाता है कि करीब 90 साल पहले बीड जिले के विडा येवता गांव में एक देशमुख परिवार रहता था। इस परिवार के दामाद ने होली के दिन रंग लगवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसके ससुर ने रंग लगाने के लिए मनाया। इसके बाद उन्होंने फूलों से सजा एक गधा मंगवाया और उस पर दामाद को बैठाकर पूरे गांव में घूमाया। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है। 

Aliens-Human War: इस महीने धरती पर आने वाली भयानक तबाही! शख्स ने की साल 2023 के लिए खतरनाक भविष्यवाणियां

विज्ञापन
Unique Holi Tradition in Maharashtra Where Son in Law Sits on Donkey Know Facts Holi 2023
इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आनंदराव देशमुख नाम के शख्स ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने दामाद के साथ सबसे पहले ऐसी अनोखी होली मनाई थी। बताया जाता है कई बार लोग दामाद को मजाक में गधा गिफ्ट में दे देते हैं और उस पर बैठाते हैं। इसके अलावा उनके पसंद के कपड़े भी दिए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed