Nostradamus Bhavishyavani: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण (Russia-Ukraine Wr) युद्ध जारी है। दोनों देश के बीच हो रही जंग को एक साल से अधिक हो चुका है, लेकिन युद्ध खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। रूस-यूक्रेन में हो रही जंग के बाद अब दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच कई भविष्यवक्ताओं ने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन पार्कर की भविष्याणी की चर्चा रही है।
Nostradamus Predictions: साल 2023 में शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
क्रेग का कहना है कि तीसरे विश्व युद्ध के लिए ताइवान जिम्मेदार होगा। उन्होंने दावा किया है कि ताइवान में एक भीषण विमान हादसा होगा। उनका कहना है कि साल 2023 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है।
भविष्यवक्ता ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि दो विमानों या दो पनडुब्बियों के बीच टक्कर होगी। उन्होंने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना से चीन और ताइवान के बीच एक बड़ा संघर्ष शुरू हो सकता है। अगले दो सालों में यह सबसे गंभीर होगा।
क्रेग हैमिल्टन पार्कर का दावा है कि इसी साल यानी 2023 में ताइवान को लेकर संघर्ष शुरू होगा। उनका दावा है कि पनडुब्बियों की आपस में टक्कर होगी या दो हवाई जहाज टकराएंगे। संभावना है कि इसे कोई शख्स ट्रिगर करे। देखते ही देखते यह अनियंत्रित हो जाएगा। लंबे समय से चीन और ताइवान के बीच तनाव चल रहा है। ताइवान अपने आपको को एक स्वतंत्र राष्ट्र बताता है, जबकि चीन अपना हिस्सा होने का दावा करता है।
Aliens-Human War: इस महीने धरती पर आने वाली भयानक तबाही! शख्स ने की साल 2023 के लिए खतरनाक भविष्यवाणियां
भयानक होगा युद्ध का परिणाम
उन्होंने कहा कि युद्ध का परिणाम भयानक हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस जंग में ताइवान का अमेरिका पक्ष लेगा और यह युद्ध इतना बड़ा होगा कि इसके आगे यूक्रेन युद्ध छोटा साबित होगा।