फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती पर देखना है स्वर्ग तो जाना पड़ेगा जमीन के अंदर, ये पांच जगहें मन मोह लेंगी आपका

Fri, 20 Dec 2019 08:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Underground places on earth who looks like heaven
रीड फ्लूट गुफा, चीन - फोटो : Social media

स्वर्ग जाने की इच्छा किसकी नहीं होती, लेकिन लोग सोचते हैं कि धरती पर तो ये संभव है नहीं, क्योंकि स्वर्ग तो धरती से दूर कहीं आसमान में है, जिसका पता किसी के पास नहीं है। हालांकि हम आपके लिए धरती पर ही कुछ ऐसी जगहें ढूंढ कर लाए हैं, जो स्वर्ग से बिल्कुल भी कम नहीं है। यहां जाकर पक्का आप स्वर्ग में आने जैसा अनुभव करेंगे। तो चलिए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में...

Underground places on earth who looks like heaven
ओजार्क्स कवेर्न्स गुफा, अमेरिका - फोटो : Social media

अमेरिका के मिसौरी प्रांत में स्थित इस गुफा को 1880 के दशक में खोजा गया था, जिसका नाम ओजार्क्स कवेर्न्स है। यह गुफा एंजेल शॉवर्स के नाम से मशहूर फुहारों के लिए प्रसिद्ध है। इस गुफा की छत से पानी की कई धाराएं केल्साइट के बने बाथटब जैसी आकृति में गिरती हुई दिखती हैं। इस मनमोहक नजारे को देखकर ऐसा लगता है मानो आप स्वर्ग में आ गए हों। 

Underground places on earth who looks like heaven
रीड फ्लूट गुफा, चीन - फोटो : Social media

अलग-अलग रंगों की रोशनी से सजी लाइमस्टोन की यह गुफा करीब 180 मिलियन साल पुरानी है। चीन में स्थित इस गुफा को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक जापानी सैनिक द्वारा खोजा गया था। इसे रीड फ्लूट गुफा के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि अगर दुनिया में कहीं स्वर्ग होगा तो कुछ इसी तरह का होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Underground places on earth who looks like heaven
प्यूर्टो प्रिंसेसा की भूमिगत नदी - फोटो : Social media

यह दुनिया की सबसे लंबी भूमिगत नदी है। इसे प्यूर्टो प्रिंसेसा की भूमिगत नदी के नाम से भी जाना जाता है। साल 2012 में दुनिया के सात नये अजूबों में शामिल की गई यह भूमिगत नदी फिलीपींस के पलावन द्वीप पर स्थित है। यहां का नजारा बिल्कुल ही अनोखा होता है। 

विज्ञापन
Underground places on earth who looks like heaven
सलीना तुरडा, रोमानिया - फोटो : Social media

रोमानिया के ट्रांसिल्वानिया के करीब स्थित नमक की यह खदान साल 1992 में आम पर्यटकों के खोली गई थी। तब से लेकर अब तक 20 लाख से भी ज्यादा पर्यटक अपनी आंखों से इस खूबसूरत खदान को निहार चुके हैं। इसे सलीना तुरडा के नाम से जाना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed