फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   parenting couple busy making reel child caught amid sea waves viral video

रील बनाने की कैसी सनक? समुद्र की तेज लहरों में बच्ची को भूल गए मां-बाप, वायरल हुआ डरावना वीडियो

Wed, 21 Oct 2026 04:40 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 21 Oct 2026 04:40 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक पति-पत्नी समुद्र किनारे रील बना रहे हैं। इस दौरान दोनों बेटी पानी में छोड़कर भूल जाते हैं और वह समुद्र की लहरों में फंस जाती है। 

विज्ञापन
parenting couple busy making reel child caught amid sea waves viral video
रील बनाने की कैसी सनक? समुद्र की तेज लहरों में बच्ची को भूल गए मां-बाप - फोटो : एक्स

विस्तार

आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता है। लोगों के सिर रील बनाने का भूत सवार है। कई लोग रील बनाने और वायरल होने के चक्कर में अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखते हैं। कभी-कभी छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में एक पति-पत्नी समुद्र किनारे रील बनाने में व्यस्त हैं, तो वहीं उनकी छोटी बच्ची तेज लहरों में फंस जाती है। वीडियो वायरल होने के बद लोगों माता-पिता की जिम्मेदारी और रील बनाने की सनक पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लहरों के साथ बच्ची बह सकती थी, लेकिन एक शख्स की वजह से वह बच जाती है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी समुद्र किनारे रील बनाने में व्यस्त हैं। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी मौजूद होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति सेल्फी स्टिक से रील बना रहा है और महिला उसके पीछे-पीछे चल रही है। कुछ देर महिला बच्ची का हाथ पकड़े रहती है, लेकिन फिर कैमरे की तरफ ध्यान देने लगती है। इस दौरान बच्ची गिर जाती है और समुद्र की  लहरों के बीच पहुंच जाती है। मां बच्ची को छोड़कर पति के वीडियो के साथ चलने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत सबको आनी है... कहते ही पादरी पर गिरा भारी-भरकम क्रॉस, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर 


वायरल: 12वीं मंजिल पर खिड़की से लटक रही थी मासूम बच्ची, नीचे खड़े लोगों की थम गई सांसें, फिर ऐसे बची जान  



अंतरिक्ष में दिखा चौंकाने वाला नजारा! ग्रहों को निगल गया तारा, फिर अचानक हो गया हरा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

समुद्र की लहरों में फंसी बच्ची

बच्ची समुद्र की लहरों के बीच फंस जाती है, लेकिन पति-पत्नी का ध्यान तुरंत उसकी तरफ नहीं जाता है। तभी वहां मौजूद एक बच्चा उस बच्ची को देखता है और उसकी मदद के लिए आगे आता है। वह बच्ची को पकड़कर सुरक्षित किनारे की तरफ ले जाता है। इसके बाद माता-पिता का ध्यान बच्ची की तरफ जाता है। हालांकि, कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बच्ची के माता-पिता पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि रील और फोटो के चक्कर में बच्चों को खतरे में डालना गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed