फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अजीबोगरीब गांव, जहां रहती हैं केवल महिलाएं, पुरुषों के लिए है सख्त पाबंदी

Wed, 30 Sep 2020 09:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 30 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
umoja village in kenya ladies village where men is strictly prohibited
अजीबोगरीब गांव - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में भले ही महिलाओं और पुरुषों को बराबर का अधिकार दिए जाने की बात की जा रही हो, लेकिन महिलाएं अब भी कहीं ना कहीं बराबरी की लड़ाई लड़ रही हैं। पुरुष प्रधान समाज से आजादी पाने के लिए महिलाएं हर संभव कोशिश करती हैं, ताकि खुली हवा में सांस ले सकें। न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी यही स्थिति है। दुनिया में कई जगह ऐसी भी हैं, जहां आज भी महिलाओं का शासन चलता है। इसका एक जीता जागता उदाहरण अफ्रीकी देश केन्या में स्थित एक गांव में देखने को मिलता है।

umoja village in kenya ladies village where men is strictly prohibited
उमोजा गांव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, केन्या की राजधानी नैरोबी के पास एक गांव है उमोजा। यह एक ऐसा गांव है जहां केवल महिलाएं रहती हैं और उन्हीं का शासन चलता है। इस गांव की खासियत है कि यहां कोई पुरुष प्रवेश नहीं कर सकता है। उमोजा गांव में रहने वाली रोजलिना लिआरपोरा नामक एक महिला घर का काम करती है, लकड़ी जलाती है और रंग-बिरंगे मोतियों की ज्वेलरी बनाती है।

umoja village in kenya ladies village where men is strictly prohibited
उमोजा गांव - फोटो : सोशल मीडिया

रोजलिना की उम्र उस वक्त महज तीन साल थी जब वह यहां आई। यहां 48 महिलाओं का एक समूह अपने बच्चों के साथ पुआल की झोपड़ियों में रहता है। इस गांव में पुरुषों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अगर कोई पुरुष यहां प्रवेश करता है, तो उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी जाती है। उसे (पुरुष) चेतावनी दी जाती है कि वह ऐसा दोबार न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
umoja village in kenya ladies village where men is strictly prohibited
उमोजा गांव - फोटो : सोशल मीडिया

इस गांव की शुरुआत साल 1990 से 15 महिलाओं के समूह से हुई थी। संबुरु और इसिओसो के पास स्थित ट्रेडिंग सीमा के आसपास के इलाकों में ब्रिटिश जवानों ने इन महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद इनके समुदाय में इन्हे घृणा की दृष्टि से देखा जाने लगा, जैसे इन्हीं की गलती हो। कई दुष्कर्म पीड़िताएं तो ऐसी भी हैं जिनका कहना है कि उनके साथ हुए अपराध के बाद उनके पति ने उन्हें परिवार के लिए अपमानजनक माना और घर से निकाल दिया। इस जगह पर उन्हें एक भूमि मिली। महिलाएं यहां आकर रहने लगीं और गांव को नाम दिया उमोजा, जो एकता को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
umoja village in kenya ladies village where men is strictly prohibited
उमोजा गांव - फोटो : सोशल मीडिया

धीरे-धीरे यह गांव एक शरणास्थल के रूप में बदल गया। यहां उन सभी महिलाओं का स्वागत किया जाता है, जिन्हें उनके घर से निकाल दिया जाता है। यहां अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशान, फीमेल म्यूटिलेशन से पीड़ित महिलाएं, दुष्कर्म और अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाएं आती हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने पति की मौत के बाद यहां आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed