Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रहा है। रूस के इस हमले में 10 आम नागरिकों समेत 50 लोगों की मौत चुकी है। यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के सामने न झुकेंगे और न ही सरेंडर करेंगे।
दोनों ही देश एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। यूक्रेन में रूसी टैंक घुस चुके हैं और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर एक साथ हमला बोल दिया है। राजधानी कीव में भी रूस की सेना प्रवेश कर चुकी है और हमले शुरू कर दिए हैं। नाटों के दखल पर रूस ने साफ कर दिया है कि अब यूक्रेन के खिलाफ पीछे नहीं हटने वाला है।
2 of 4
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम'
- फोटो : @mfa_russia1
रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बीच दोनों देशों की ताकत की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन रूस यूक्रेन से सैन्य क्षमता और हथियारों के मामलों में बहुत आगे है। अब इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस अपने 'फादर ऑफ ऑल बम'(FOAB) का इस्तेमाल कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन ने यूक्रेन में इस बम के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।
3 of 4
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम',
- फोटो : Twitter @jimsciutto 3
'फादर ऑफ ऑल बम' एक नन न्यूक्लियर बम है, लेकिन बेहद शक्तिशाली है। एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में इस बम के इस्तेमाल का आदेश दे दिया है।
4 of 4
जानिए कितना खतरनाक है 'फॉदर ऑफ ऑल बम'
- फोटो : Twitter @RealBababanaras
रूस के पास थर्मोबेरिक बम है और यह 300 मीटर के रेडियस में ब्लास्ट कर सकता है। इसके बाद भारी नुकसान होने की आशंका है। रूस ने 'फादर ऑफ ऑल बम' को साल 2007 में बनाया था और इसी साल टेस्ट भी किया था। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा था कि यह अमेरिका के वर्जन से 4 गुना अधिक शक्तिशाली है। अमेरिका के 'मदर ऑफ ऑल बम' से रूस का 'फादर ऑफ ऑल बम' काफी ताकतवर है। रूस के बम की विस्फोटक क्षमता 44 टन TNT है।