फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस देश में 21 साल की महिला ने दिया छह किलो वजनी बच्चे को जन्म, बनाया रिकॉर्ड

Sat, 01 May 2021 10:54 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 01 May 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
uk mother gives birth 6 kg baby girl second biggest in the britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन में 21 साल की महिला ने एक बच्चे को जन्म देकर रिकॉर्ड बना दिया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस महिला के पेट से जन्में बच्चे का वजन करीब छह किलो है। कम उम्र की महिला द्वारा इतने वजनी बच्चे को जन्म देना डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया।

uk mother gives birth 6 kg baby girl second biggest in the britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित एस्टन का है। यहां एम्बर कंबरलैंड नामक एक महिला को जब लेबर पेन हुआ, तो उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जब डॉक्टरों ने अम्बर को देखा, तो उन्हें लगा जुड़वा बच्चे पैदा होंगे। लेकिन यहां डॉक्टर गलत साबित हुए।

uk mother gives birth 6 kg baby girl second biggest in the britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एम्बर कंबरलैंड ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन 13 पाउंड यानी करीब छह किलोग्राम था। एम्बर ने 13 अप्रैल को अपनी बेटी को जन्म दिया और इसका नाम एमिलिया रखा। बता दें कि एमिलिया ने गर्भावस्था के दौरान अपने माता-पिता को चकित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
uk mother gives birth 6 kg baby girl second biggest in the britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एम्बर के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान रेगुलर चेक-अप करने वाले डॉक्टर ने को उम्मीद थी कि जुड़वा बच्चा होगा। उन्होंने कहा कि पेट में ही यह इतनी बड़ी थी कि कोई भी यही सोच रहा था। हालांकि, हम इसे अल्ट्रासाउंड पर भी देख सकते थे।

विज्ञापन
uk mother gives birth 6 kg baby girl second biggest in the britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि एम्बर कंबरलैंड ने दूसरी सबसे वजनदार बच्ची को जन्म दिया है। इससे पहले साल 2012 में ब्रिटेन में ही एक काफी वजन वाली बच्ची पैदा हुई थी। उस बच्ची का वजन 14 पाउंड यानी करीब साढ़े छह किलो था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed