दो लोगों ने मिलकर एक ऐसा काम किया है जिसके बार में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इन लोगों ने एक आइलैंड खरीदकर अलग देश बना लिया है। यह कारनामा करने वालों का नाम गैरेथ जॉनसन और मार्शल मेयर है। इन दोनों ने साल 2018 में एक आइलैंड खरीदने का इरादा बनाया। इसके बाद जॉनसन और मार्शल मेयर ने साल 2018 में लेट्स बाय एन आइलैंड प्रोजेक्ट शुरू किया।
इन दोनों लोगों ने एक क्राउड-फंडिंग कैंपेन शुरू किया जिसकी मदद से 250,000 पाउंड यानी 2.50 करोड़ रुपए का फंड जुटा लिए। इस पैसे से दोनों ने साल 2019 में 1.2 एकड़ में फैले एक आइलैंड को खरीदा जो कैरिबियन देश बेलिजी के करीब स्थित है। इस आइलैंड का नाम कॉफी काय रखा है, क्योंकि कॉफी बीन के आकार का है। इन दोनों का सपना इस द्वीप को पर्यटन के लिए विकसित करना है। इसके साथ ही इनका सपना है कि आम आदमी इस आइलैंड का मालिक हो।
2 of 4
क्राउड फंडिंग से पैसे जुटाकर खरीदा आइलैंड
- फोटो : instagram/letsbuyanisland
जॉनसन का कहना है कि किसका सपना नहीं होता है कि उसका अपना खुद का देश हो? गैरेथ जॉनसन और मार्शल मेयर ने इस आइलैंड को एक अलग देश बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कॉफी काय आइलैंड को एक अलग देश के रूप में प्रिंसिपैलिटी ऑफ आइलैंडिया नाम दिया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस देश की अपनी सरकार है, इसका अपना राष्ट्रीय झंडा है और अपना राष्ट्रीय गान भी है।
3 of 4
क्राउड फंडिंग से पैसे जुटाकर खरीदा आइलैंड
- फोटो : instagram/ letsbuyanisland
हालांकि अपना राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान और अपनी सरकार होने के बावजूद इस माइक्रोनेशन को आधिकारिक तौर पर मान्यत नहीं मिल पाई है। जॉनसन का कहना है कि हम एक देश होने के बेहद करीब हैं।
4 of 4
क्राउड फंडिंग से पैसे जुटाकर खरीदा आइलैंड
- फोटो : instagram/ letsbuyanisland
जानिए कितनी है शेयर की कीमत
मार्शल मेयर का कहना है कि जॉनसन ने इस आइडिया के बारे में बताया, तो मुझे लगा कि यह संभव नहीं है। लेकिन जब उन्होंने एक आइलैंड की कीमत के बारे में जानकारी दी, तब मैंने सोचा कि दुनिया के कुछ इलाकों में द्वीप खरीदना संभव हो सकता है। हालांकि इसके लिए जब हम मिलकर फंड इकट्ठा करें। इस द्वीप के एक शेयर की कीमत 3250 डॉलर यानी 2.50 लाख रुपये है। दोनों ने मिलकर अभी तक 100 शेयर बेच दिए हैं जिसे 25 अलग-अलग देशों के लोगों ने खरीदा है।