{"_id":"622dccc39d88412b1b626c58","slug":"retired-scientist-discovers-golden-coin-ancient-treasure-auctioned-in-crore-of-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: रिटायर्ड साइंटिस्ट ने खोजा खजाना, नीलामी की कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: रिटायर्ड साइंटिस्ट ने खोजा खजाना, नीलामी की कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान
सोने का सिक्का आमतौर पर भी बहुत कीमती होता है, लेकिन इसकी कीमत कई गुना और बढ़ जाती है, जब ये एक दुर्लभ और प्राचीन सिक्का हो। दरअसल, लंदन के मेफेयर में एक नीलामी में इस हफ्ते एक दुर्लभ सोने का सिक्का नीलाम किया गया। इसकी नीलामी की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस छोटे से सिक्के को 'लेपर्ड' कॉइन के नाम से जाना जाता है।
बताया जाता है कि ये सिक्का 14वीं शताब्दी का है। नीलामी घर डिक्स नूनन वेब (Dix Noonan Webb) के अनुसार, मंगलवार को इसे एक ब्रिटिश ग्राहक ने खरीदा। वहीं ब्रिटेन के नॉरफ़ॉक में रहने वाले 65 साल के रिटायर्ड रिसर्च साइंटिस्ट एंडी कार्टर ने इस सिक्के को खोजा था। कार्टर का कहना है कि चार साल पहले रिटायर होने के बाद वह अक्सर अपना मेटल डिटेक्टर लेकर बाहर निकलते हैं। इस सिक्के की खोज उन्होंने तब की जब वो एक किसान के खेत में 30 अन्य खोजकर्ता के साथ खोजबीन कर रहे थे।
2 of 5
gold coin
- फोटो : pixabay
इस सिक्के के बारे में कार्टर ने बताया कि जब उन्होंने इसे खोजा तो वो बिल्कुल स्तब्ध रह गए थे। इसके बाद वो खुशी से झूम उठते हैं और 'गोल्ड डांस' करने लगते हैं। कार्टर का मानना है कि वो 'भाग्यशाली' थे कि वो इस सिक्के को ढूंढ पाए।
3 of 5
gold coin
- फोटो : pixabay
पूरी तरह मिट्टी में लिपटा था खजाना
कार्टर का कहना है कि उस दौरान केवल तीन लोग ही खोजबीन कर रहे थे, वहीं अन्य लोग वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे। ये सिक्का जमीन में 10 इंच की गहराई में धंसा हुआ था और पूरी तरह मिट्टी में लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gold coin
- फोटो : pixabay
जब उन्होंने मिट्टी को साफ किया, तो एक बड़ी बिल्ली का पिछला पैर नजर आया। उन्होंने सोचा ये एक तेंदुआ नहीं हो सकता, क्योंकि वे बहुत दुर्लभ होते हैं। इसके बाद कार्टर ने एक विशेषज्ञ से बात की, पता चला कि सिक्के पर बनी ये आकृति एक तेंदुए की ही थी, जो एक बैनर पहनकर सीधे बैठा हुआ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
gold coin
- फोटो : istock
1.40 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम
सिक्का को लेकर नीलामी घर का कहना है कि ये सिक्का जनवरी 1344 के समय का है, जो केवल सात महीने तक चलन में रहा। ये सिक्का बेहद अच्छी अवस्था में है। वहीं खास बात तो ये है कि इस तरह के सिक्के सिर्फ पांच ही बनाए गए थे। यही वजह है कि इस सिक्के की नीलामी 140,000 पाउंड (1.40 करोड़ रुपए) में हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।