Mindanao Philippines Earthquake: फिलीपींस के मिंडानाओ में 11 जुलाई 2024 को करीब 6.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसे जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) द्वारा पुख्ता किया गया है। इसमें हैरान करने वाली बात यह थी कि इस भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर लगभग 630 किलोमीटर की गहराई पर मापा गया था। ऐसे में फिलीपींस की सीस्मोलॉजी एजेंसी का कहना है कि इतने गहरे भूकंप से अधिक नुकसान की आशंका नहीं होती है, लेकिन यह बाद के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके बाद कई छोटे या बड़े झटके भी महसूस किए जा सकते हैं।
Earthquake: पाताल लोक में हलचल ने मचाया हड़कंप, तीन दिन में दो गहरे भूकंप क्या दे रहे हैं बड़ी आपदा का इशारा?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन