Tunnel of Love: टनल या सुरंग ज्यादातर लोगों को बेहद रोमांचक लगती है। बस या ट्रेन में सफर करते हुए कई बार सुरंग देखने को मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक टनल ऐसी भी है, जो प्यार करने वालों की तकदीर को बदलती है? इसे टनल ऑफ लव के नाम से जाना जाता है। यह असल में एक सुरंग नहीं हैं, लेकिन यहां ट्रेन के लिए ट्रैक जरूर है। घने पेड़ों की वजह से इसने एक सुरंग का रूप ले लिया है। यह खास टनल यूक्रेन के रिव्ने इलाके में क्लेवन शहर और ओरजिव गांव के बीच स्थित है। इसे प्रेम की सुरंग कहे जाने के पीछे एक रोमांचक कहानी है। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है...
{"_id":"66aa075d66fb5e0bca0ab3fb","slug":"tunnel-of-love-amazing-tunnel-of-love-gives-beautiful-scenery-fate-changing-charm-for-lovers-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tunnel of Love: प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव, कई सालों तक लोगों से रही अनजान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Tunnel of Love: प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव, कई सालों तक लोगों से रही अनजान
Wed, 31 Jul 2024 03:41 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
एक अन्य दिलचस्प कहानी की मानें तो, यह रेल मार्ग एक युवा पोलिश इंजीनियर ने बताई थी, जो क्लेवन में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। उसने ओरजिव से अपनी प्रेमिका तक पहुंचने के लिए सड़क को छोटा करने के लिए सीधे जंगल में एक रेल मार्ग बनाया था।
प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
एक और पारंपरिक संस्करण में कथित तौर पर बताया गया है कि सुरंग की उत्पत्ति शीत युद्ध के तनाव और गोपनीयता से जुड़ी है। बताया जाता है कि सोवियत काल में सैन्य उद्देश्यों के लिए यह रेल मार्ग बनवाया गया था। ऐसी मान्यता है कि यूक्रेनी सेना ने सैन्य हार्डवेयर के परिवहन को छिपाने के लिए जानबूझकर ट्रैक के किनारे पेड़-पौधे लगाए थे। हालांकि समय के साथ, सेना चली गई, और प्रकृति ने सुरंग को एक वास्तविक सुंदरता दे दी। ओरजिव में लकड़ी के कारखाने से एक मालगाड़ी हर दिन इस ट्रैक से होते हुए जाने लगी। ऐसे में पेड़ों और झाड़ियों की शाखाओं ने टकराने से एक टनल का आकार ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
हैरानी की बात तो ये है कि साल 2011 में इंटरनेट पर लोकप्रिय होने से पहले तक इस टनल के बारे में बहुत कम लोग ही जानते थे। दरअसल क्लेवन के बाहरी इलाके में झाड़ियों में भटक रहे पर्यटकों के एक समूह ने इसे खोजा। इसकी एक तस्वीर उन्होंने फेसबुक पर शेयर किया, जिसके बाद पत्रकार और फोटोग्राफर अमोस चैपल ने इस जगह का दौरा किया। इसके बाद इन लोगों ने इस सुरंग के बारे में अधिक जानकारी साझा की।
विज्ञापन
प्रेमियों की तकदीर बदलती है टनल ऑफ लव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
इस सुरंग की खासियतों के बारे में भी कई मान्यताएं हैं। प्रेमी जोड़े मानते हैं कि इस सुरंग में एक किस उनके प्यार को और भी मजबूत कर देता है। मान्यता है कि अगर कपल इस रेल मार्ग पर खड़े होकर गले मिलते हैं, तो वे कभी अलग नहीं होंगे। यही वजह है कि यह टनल दुनिया भर में मशहूर है।