फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Zealand Cricket: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कीवियों का पैंतरा, इन दो दिग्गजों को अपनी टीम से जोड़ा

Fri, 06 Sep 2024 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Sep 2024 01:45 PM IST
सार

न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगा। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
New Zealand Cricket strategy before Test series against India, added Vikram Rathore and Herath to their team
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : Twitter
भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुक्रवार को न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया। न्यूजीलैंड को इन दोनों टीमों के खिलाफ टेस्ट खेलने के बाद भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में विक्रम और हेराथ का आना कीवी टीम के लिए अच्छा फैसला साबित हो सकता है। न्यूजीलैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए ये तीन टेस्ट सीरीज बेहद अहम हैं। 
New Zealand Cricket strategy before Test series against India, added Vikram Rathore and Herath to their team
रंगना हेराथ - फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगा। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। इसके लिए कीवी टीम ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 18 सितंबर से और दूसरा टेस्ट 26 सितंबर से खेला जाएगा। दोनों मुकाबला गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।
New Zealand Cricket strategy before Test series against India, added Vikram Rathore and Herath to their team
विक्रम राठौड़ - फोटो : PTI
इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम को अक्तूबर-नवंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 16 अक्तूबर से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में, दूसरा टेस्ट 24 अक्तूबर से पुणे स्टेडियम में और तीसरा टेस्ट एक नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, हेराथ को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। राठौड़ केवल अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम के साथ रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand Cricket strategy before Test series against India, added Vikram Rathore and Herath to their team
भारत की पुरानी कोचिंग टीम - फोटो : Twitter
राठौड़ इससे पहले राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल थे। इस साल जून में भारत की टी20 विश्व कप में जीत के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने राठौड़ और हेराथ को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका सातवें स्थान पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed