फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मंजूरी, पीएम मोदी ने कहा- यह नारी शक्ति का विशेष सम्मान

Fri, 22 Sep 2023 07:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Sep 2023 07:13 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में पास हो गया। वहीं, ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगा अपने पश्चिमी सहयोगियों को असहज स्थिति में खड़ा कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2023 Updates On Amar Ujala
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मंजूरी
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में पास हो गया। दिनभर की लंबी चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े, जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2023 Updates On Amar Ujala
महिला सांसदों को बुके भेंट करते हुए पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने बताया महिला सशक्तिकरण युग की शुरुआत
ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद पीएम मोदी गुरुवार रात राज्यसभा पहुंचे और भाजपा की महिला सांसदों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2023 Updates On Amar Ujala
कनाडा - फोटो : SELF

असहज हुए पीएम ट्रूडो के सहयोगी
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगा अपने पश्चिमी सहयोगियों को असहज स्थिति में खड़ा कर दिया है। एक तरफ जहां, अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन की तरफ से भारत के साथ संबंधों को नए स्तर पर पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं, वहीं कनाडा ने भारत के साथ अपने संबंधों को अब तक की सबसे खराब स्थिति में पहुंचा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2023 Updates On Amar Ujala
चंद्रयान-3 - फोटो : इसरो

चंद्रयान-3: आज विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क साधने की कोशिश करेगा इसरो
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरे भारत के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से इसरो आज फिर से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर सकता है। इसरो के अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एसएसी) के निदेशक नीलेश देसाई ने कहा कि अगर भाग्य ने साथ दिया तो दोनों से न केवल फिर संपर्क होगा, बल्कि उनके उपकरण भी उपयोग करने की दशा में मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed