फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volcano Eruption: यहां खुदाई में मिलीं हजारों साल पुरानी हड्डियां, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 12 Jan 2022 09:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of years old bones found in excavation Scientists shocking disclosure
यहां खुदाई में मिलीं हजारों साल पुरानी हड्डियां - फोटो : Pixabay

पुरातत्वविदों ने कई ऐसी खोजें की हैं जिनको देखकर दुनिया रह गई है। अब इस बीच पुरातत्वविदों ने हजारों साल पुरानी हड्डियों की खोज की है जिनमें एक किशोर की और एक कुत्ते की तरह है। आग की सुनामी की चपेट में आने से इनकी मौत हुई थी। लगभग 3,600 साल पहले ग्रीस और तुर्की के बीच थेरा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था जो मानव इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में शामिल है। 



पुरातत्वविदों ने विस्फोट के बाद बरामद किए कुछ जीवाश्मों के बारे में बताया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि यह ज्वालामुखी विस्फोट हिरोशिमा में हुए परमाणु बम के विस्फोट से 20 लाख गुना शक्तिशाली था। एक मीडिया रिपोर्ट में शोधकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि 1600 ईसा पूर्व में आग की लहरों से अनगिनत लोगों की मौत हो गई थी। उस समय जमीन पर इतनी लाशें थीं जिन्हें गिन पाना मुश्किल था। 

Thousands of years old bones found in excavation Scientists shocking disclosure
यहां खुदाई में मिलीं हजारों साल पुरानी हड्डियां - फोटो : iStock

खुलेंगे कई रहस्य

पुरातत्वविदों ने 10 साल पहले पश्चिमी तुर्की के शहर चेश्मे में खुदाई की शुरुआत की थी। यह खुदाई पुरातत्वविदों को मिली बिल्डरों द्वारा कांस्य युग के कुछ खंडहरों की जानकारी के बाद की गई थी। एक शोधकर्ता ने इंसान और कुत्ते की हड्डियां रहस्य से पर्दा उठाने में हमारी मदद करेंगी। विशेषज्ञों के मुतबाकि, इंसान की हड्डियों से पता चला है कि लावा की सुनामी में मरने वाला शख्स 17 साल का था। 

Thousands of years old bones found in excavation Scientists shocking disclosure
यहां खुदाई में मिलीं हजारों साल पुरानी हड्डियां - फोटो : Pixabay

एक शोधकर्ता का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिसे यह पता चल सके कि कुत्ता और इंसान मरते समय एक साथ थे। उनका कहना है कि इंसान और कुत्ते को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए 
डीएनए के विश्लेषण समेत अवशेषों पर वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। 

दुनिया में आए दिन वैज्ञानिक ऐसी खोजें करते हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रहते जाते हैं। शोधकर्ता दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनसे पर्दा उठाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed