हम भारतीय अपनी पहचान और आदतों के लिए विश्व-विख्यात है, इसका सबसे बड़ा कारण है हमारे कुछ आदतें जो हमे दुनिया में खास पहचान दिलाती है। तो आइए बात करते हैं इन खास आदतों के बारे में, जो हमें भीड़ में भी दूसरों से अलग बनाती है।
औरतों और सब्जी वालों के बीच हमने अक्सर नोक- झोंक देखी होगी, इस नोक-झोंक का सबसे बड़ा कारण है एक्स्ट्रा फ्री धनिया-मिर्चा।
बचपन में हमें चाहे कितनी भी पॉकेट मनी मिल जाए लेकिन ख्याल तो यहि रहता था कि कही से ओर मिल जाए।
डिस्काउंट कराने के मामले में तो भारत के लोगो को पुरस्कार मिलना चाहिए, जगह कोई भी हो ऑनलाइन या ऑफलाइन डिस्काउंट का नाम हो तो हम भारतीय उसे लेने से कभी पीछे नही हटते, मतलब मौका मिला और इधर चौका जड़ा।
रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद यदि हम सौफ थोड़ा ज्यादा न ले तो शायद हमारा खाना पूरी तरह से हजम नही हो पाता है।