तस्वीरों की अपनी एक अलग भाषा होती है। अगर हम अपने कैमरे में किसी भी चीज को कैद करें तो हर तस्वीर एक अपनी अलग कहानी कहती है। आप किसी प्राकृतिक दृश्य, जानवर, वस्तु को तस्वीर में देखिए। आपको एक शब्द भी कहीं पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने बारे में वो तस्वीर खुद ब खुद ही बताती है। इसी कड़ी में सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल नेचर एंड वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स ने वंडरफुल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता को आयोजित किया। जिसमें दुनिया की कुछ तस्वीरों को साल की सबसे बेहतरीन तस्वीर के खिताब से नवाजा गया। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये बेहतरीन तस्वीरें...
सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल नेचर एंड वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स की तरफ से आयोजित की गई वंडरफुल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इस साल की सबसे खूबसूरत तस्वीर के लिए लंदन के रिचमंड पार्क में एक हिरण की तस्वीर को चुना गया। इस तस्वीर को फोटोग्राफर मार्क लिनहम ने अपने कैमरे में कैद किया था। जब वो अक्टूबर में रिचमंड पार्क में तस्वीरें ले रहे थे।
2 of 5
वंडरफुल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता की विजेता तस्वीरें
- फोटो : SINWP
इस प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार एक दुर्लभ आर्कटिक लोमड़ी शावक ने जीता है। इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया है सेसिली स्टुडल ने जो अपने पिता के साथ डोवरे की पहाड़ियों में फोटोग्राफी कर रही थी। सेसिली ने जिस लोमड़ी की तस्वीर को कैमरे में कैद किया है। वो नॉर्वे में पाई जाती है और ऐसा कहा जाता है कि इस प्रजाति की लोमड़ियां बहुत कम रह गई हैं। ऐसे में इस तस्वीर को देखना वाकई में खास है।
3 of 5
वंडरफुल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता की विजेता तस्वीरें
- फोटो : SINWP
वंडरफुल तस्वीर प्रतियोगिता में जिस तीसरी तस्वीर ने पुरस्कार जीता है। उसमें एक केस्ट्रल नाम का पक्षी है जो एक चूहे को अपने पंजे में उड़ाकर ले जा रही है। ये पक्षी उड़ते समय ऐसे देख रही है जैसे इसे कोई देख तो नहीं रहा है। फोटोग्राफर की टाइमिंग की वाकई तारीफ करनी होगी कि इतने कम समय में ऐसी तस्वीर कैमरे में कैद करना कोई आसान काम नहीं है।
4 of 5
वंडरफुल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता की विजेता तस्वीरें
- फोटो : SINWP
वंडरफुल वाइल्डलाइफ प्रतियोगिता में जिस तस्वीर ने पुरस्कार जीता है। वो बेहद खूबसूरत है, इस तस्वीर में एक हिप्पो दिखाई दे रहा है जिसने अपने प्रतिद्वंद्वी के बच्चे पर हमला करके उसे अपने बड़े से मुंह में दबा लिया है। हालांकि, हिप्पो एक शांत जानवर माना जाता है। अब ऐसे में इस तस्वीर को देखना अपने आप में बेहद खास है।
5 of 5
वंडरफुल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता की विजेता तस्वीरें
- फोटो : SINWP
इस प्रतियोगिता में एक अन्य हिरण ने भी जगह बनाई है, इस हिरण की तस्वीर को लंदन के बुशी पार्क में फोटोग्राफर एन एवेयार्ड ने अपने कैमरे में कैद किया। तस्वीर में हिरण को अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है। हिरण अपना मुंह उठाकर आगे-पीछे अकड़ता है। जिससे वो अपने दुश्मन को डरा सके। हिरण अपने दुश्मन को डराने के लिए जोर-जोर से चिल्लाता है।