फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brain Of Earth: जानिए कैसे काम करती है धरती, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 22 Feb 2022 02:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
The Shocking facts of earth New Study Says Earth has its own brain mind and planetary intelligence
अपनी बुद्धि के हिसाब से काम करती है धरती - फोटो : iStock

धरती के भीतर कई रहस्य छिपे हुए हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब वैज्ञानिकों की एक टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका दावा है कि धरती के पास अपना दिमाग है जिससे हिसाब से वह काम करती है। उन्होंने धरती को एक इंटेलिजेंट ग्रह बताया है जो जिंदा है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एस्ट्रोबायोलॉजी में यह स्टडी हाल ही में प्रकाशित की गई है। इसमें ग्रह की बुद्धि को लेकर खुलासा किया गया है। धरती के पूरे ज्ञान और तार्किक क्षमता को लेकर चर्चा की गई है। 



वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे फंगस (Fungus) की एक विशालकाय परत के सबूत मिले हैं जो पूरी पृथ्वी में फैली हुई हैं जो आपस में संदेशों का आदान-प्रदान करती हैं। पृथ्वी अपने न दिखने वाले बुद्धि का इस्तेमाल करती है जिसकी वजह से धरती के स्थितियों में बदलाव होता है। अगर इन प्रक्रियाओं की जांच की जाती है, तो जलवायु परिवर्तन, दुनिया में बढ़ती गर्मी जैसी घटनाओं को लेकर धरती की क्या प्रतिक्रिया है इसको समझा जा सकता है।

The Shocking facts of earth New Study Says Earth has its own brain mind and planetary intelligence
धरती पर नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock

धरती पर इंसानों द्वारा प्रदूषण फैलाया गया है और प्लास्टिक संकट पैदा हुआ है, लेकिन धरती किसी न किसी तरह प्रक्रियाओं को जन्म देकर संतुलन बनाती है। अमेरिकी यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर में फिजिक्स के प्रोफेसर एडम फ्रैंक का कहना है कि धरती की रक्षा के लिए इंसान अभी एक जुट नहीं हो पाया है। 

The Shocking facts of earth New Study Says Earth has its own brain mind and planetary intelligence
धरती पर नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock

प्रोफेसर एडम फ्रैंक ने कहा है कि उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं कि पेड़ और पौधों का एक समुदाय है जो अपने आप को जिंदा रखने के लिए वैश्विक स्तर पर एक प्रकिया की शुरुआत की है। इस प्रक्रिया को फोटोसिंथेसिस कहा जाता है। धरती पर सामुदायिक स्तर पर यह प्रक्रिया हो रही है। इसके बदले में ऑक्सीजन मिला जिसने धरती की पूरी प्रक्रिया में बदलाव लाया है। दरअसल पेड़ पौधे अपने लिए काम कर रहे हैं, लेकिन वह धरती की बुद्धिमत्ता का ही हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Shocking facts of earth New Study Says Earth has its own brain mind and planetary intelligence
धरती पर नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : iStock


अगर धरती पर मौजूद जीवन को वैश्विक स्तर पर देखते हैं, तो उसे बायोस्फेयर कहा जाता है। जिससे धरती की बुद्धिमत्ता, दिमाग, तार्किक शक्ति और संज्ञान दिखाई देता है। जैसे ही बायोस्फेयर ने जन्म लिया धरती को नया जीवन प्राप्त हो गया। पृथ्वी को खुद अपनी चिंता होने लगी जिससे वह संतुलन बनाने लगी। धरती के किसी स्थान पर कुछ गड़बड़ हुआ, तो वह दूसरे स्थान पर ऐसा करती है जिससे संतुलन बन जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed