फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: कन्याकुमारी नहीं ये है भारत का सबसे आखिरी पॉइंट, भगवान राम से जुड़ी है यहां की एक पौराणिक कथा

Wed, 25 Aug 2021 11:38 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
The last point of India is Indira point one of mythological story of Bhagwan Ram is also connected with this place
भारत का सबसे आखिरी पॉइंट - फोटो : Istock

अगर आप से ये सवाल पूछा जाए कि भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु कौन सा है? तो अधिकतर लोगों का उत्तर होगा कन्याकुमारी। हालांकि ये उत्तर गलत है। आपको बता दें कि भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है। ये भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंतर्गत आने वाले निकोबार जिला और ग्रेट निकोबार के आधीन आता है। प्रशासनिक स्तर पर अगर देखा जाए तो इंदिरा पॉइंट लक्ष्मी नगर पंचायत के अंतर्गत आता है। इंदिरा पॉइंट भारत का सबसे दक्षिणतम हिस्सा है। भारत की सामरिक, कूटनीतिक और सुरक्षा की दृष्टि से इस स्थान का काफी खास महत्व है। इस जगह पर जहाजों को रास्ता दिखाने के लिए एक लाइट हाउस भी है, जिसकी शुरुआत साल 1972 में की गई थी। ये भारत के रास्ते मलेशिया या मलक्का स्ट्रेट की तरफ जाने वाले जहाजों को रास्ता दिखाता है। इस बिंदु का नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर पड़ा था।

The last point of India is Indira point one of mythological story of Bhagwan Ram is also connected with this place
भारत का सबसे आखिरी पॉइंट - फोटो : Istock

इंदिरा पॉइंट पर कैंपबेल खाड़ी में एक छोटा सा गांव स्थित है। इस गांव को मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर एक गुरुद्वारा भी है। आपको बता दें कि इंदिरा पॉइंट पर स्थित कैंपबेल खाड़ी को भारत के सबसे रहस्यमय स्थानों में गिना जाता है। 2011 की जनगणना रिपोर्ट की मानें तो यहां पर केवल 4 परिवार ही रहता है, जिनकी कुल सदस्यों की संख्या 27 है। 

The last point of India is Indira point one of mythological story of Bhagwan Ram is also connected with this place
भारत का सबसे आखिरी पॉइंट - फोटो : Istock

कूटनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से ये जगह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। शुरुआत में इस जगह को पिग्मेलियन पॉइंट के नाम से जाना जाता था। वहीं जब 1984 में इंदिरा गांधी की मृत्यु हुई, तो इस जगह का नाम बदलकर इंदिरा पॉइंट रख दिया गया। इस जगह की साक्षरता दर 85 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The last point of India is Indira point one of mythological story of Bhagwan Ram is also connected with this place
भारत का सबसे आखिरी पॉइंट - फोटो : Istock

व्यापारिक, कूटनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने की वजह से यहां पर बड़ी मात्रा में सैनिक तैनात रहते हैं। भगवान राम से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी यहां पर प्रचलित है। इस जगह से बंगाल की खाड़ी काफी शांत दिखती है। वहीं मन्नार की खाड़ी में काफी तेज लहरें उठती हैं। मान्यता है कि जब भगवान राम ने लंका में जाने के लिए समुद्र से रास्ता मांगा तो उसने भगवान को रास्ता दिखाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
The last point of India is Indira point one of mythological story of Bhagwan Ram is also connected with this place
भारत का सबसे आखिरी पॉइंट - फोटो : Istock

इसके बाद भगवान क्रोधित हो उठे और अपना धनुष बाण उठा लिया। इसे देख समुद्र ने अपनी गलती के लिए भगवान राम से क्षमा मांगी और उन्हें रास्ता दिखाया। उसी समय से एक तरफ का समुद्र शांत है और दूसरी तरफ में काफी विशाल लहरें उठती रहती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed