फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस देश का राजा हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी, जानिए कितनी हैं पत्नियां और बच्चे

Wed, 22 Dec 2021 12:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
The king of this country marries a new girl every year find out how many wives and children kings have
इस देश का राजा हर साल करता है शादी - फोटो : टि्वटर @EswatiniGovern1

देश के राजा के ऊपर कई जिम्मेदारियां होती हैं जिसका वह पालन का करता है। राजा का फर्ज होता है कि वह अपनी जनता के हर दुख दर्द को समझे। दुनिया के अधिकतर देशों से राजशाही खत्म हो चुकी है। अब कुछ ही देश बचे हैं जहां पर अभी भी राजशाही है। उन्हीं में से एक है अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड। यहां के राजा के बारे में आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। 



देश की आजादी के पचास साल पूरे होने पर यहां के राजा ने साल 2018 में देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी कर दिया। यह देश अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा है। दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटे इस देश की यहां के राज की वजह से अक्सर चर्चा होती रहती है।

इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इस फेस्टिवल में 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और बच्चियां हिस्सा लेती हैं। यहां के राजा के सामने कुंवारी लड़कियां डांस करती हैं। 

The king of this country marries a new girl every year find out how many wives and children kings have
इस देश का राजा हर साल करता है शादी - फोटो : टि्वटर @EswatiniGovern1

एक रिपोर्ट के मुताबिक,  फेस्टिवल में शामिल होने वाली लड़कियों में से राजा हर साल अपनी एक रानी चुनता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने नाचती हैं। इस परंपरा का देश की कई युवतियों ने विरोध किया था, तो वहीं कई लड़कियों ने इस परेड में शामिल होने से इंकार कर दिया था। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना देना पड़ा।

The king of this country marries a new girl every year find out how many wives and children kings have
इस देश का राजा हर साल करता है शादी - फोटो : टि्वटर @EswatiniGovern1

इस देश के राजा पर आरोप लगाए जाते रहे हैं कि वो खुद बेहद शानो-शौकत से रहते हैं, तो वहां की बड़ी आबादी बेहद गरीबी में जीवन यापन करती है। साल 2015 में भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन' में शामिल होने के लिए राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों के साथ लेकर आए थे। उनके लिए दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक हुए थे जिसमें वह ठहरे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed