अभी हाल ही में एक खबर आयी थी कि एक औरत ने एक बकरी के बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद एक और चौंकाने वाली खबर आई है। इस 18 साल के पेट में अचानक दर्द हुआ और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। अॉपरेशन के बाद पेट से जो निकला उस पर वाकई कोई विश्वास नहीं करेगा।
डॉक्टर ने अॉपरेशन किया और अॉपरेशन के बाद एक चौंका देने वाली चीज निकली।
इस 18 साल के युवक नाम है नरेंद्र कुमार। इसके पेट में इसका ही जुड़वा पल रहा था। डॉक्टरों ने इसके पेट अंदर 2.5 किलो की एक बड़ी हड्डी निकाली जिस पर दांत और बाल लगे हुए थे।
डॉक्टरों ने बताया कि दरअसल इसके पेट में एक और जुड़़वा बच्चा पल रहा था जिसने बच्चे का रूप न लेकर एक पैरासाइट (परजीवी- जो जीव किसी दूसरे जीव के अंदर रहते हैं) का रूप ले लिया था। और इस जीव के अंदर ब्लड सप्लाई नरेंद्र के ही ब्लड से होती थी। यही नहीं इस जीव को जब सूक्ष्मदर्शी से देखा गया तो इसमें चेस्ट, कई हड्डियां और इंसान के शरीर जैसी कई चीजें दिखाई दीं।
डॉक्टरों ने 2 घंटे की सर्जरी के बाद ये चीजें निकाली। नरेंद्र के पिता का कहना है कि कई सालों से मेरा बेटा दर्द से परेशान था अब जाकर राहत मिली।