Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को हंसाने के लिए खुद हाथी बन गए टीचर्स, 'एक मोटा हाथी' पर किया ऐसा डांस, वीडियो जीत लेगा दिल

Thu, 19 Nov 2026 09:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

Viral Video: बरेली के सेंट एंड्रयूज स्कूल में बाल दिवस पर टीचर्स ने हाथी के मुखौटे पहनकर 'एक मोटा हाथी' गाने पर मजेदार डांस और एक्टिंग की। बच्चों को हंसाने वाली इस प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग शिक्षकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Teachers Turn Into Elephants to Entertain Kids on Childrens Day Video Wins Hearts
बच्चों के लिए हाथी बनकर पहुंचे टीचर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@vinitasingh180

स्कूल में टीचर्स को अक्सर पढ़ाते, बच्चों को अनुशासन सिखाते और होमवर्क पूरा करने की हिदायत देते हुए देखा जाता है। लेकिन जब यही टीचर्स बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए खुद बच्चे बन जाएं, तो नजारा देखने लायक होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली का एक ऐसा ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल के टीचर्स ने बच्चों के लिए ऐसी मजेदार प्रस्तुति दी कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों को अपने स्कूल के दिन भी याद आ रहे हैं।



बच्चों के लिए हाथी बनकर पहुंचे टीचर्स
यह वीडियो बरेली के सेंट एंड्रयूज स्कूल का बताया जा रहा है। मौका था बाल दिवस का, जब स्कूल में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में बच्चे जमीन पर चारों ओर बैठे हुए हैं। सभी की नजरें मैदान के बीच में हो रही एक खास प्रस्तुति पर टिकी हैं। तभी कुछ टीचर्स हाथी के मुखौटे पहनकर वहां पहुंचते हैं और बच्चों के मनोरंजन के लिए अपनी प्रस्तुति शुरू कर देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vinita Singh Veenu (@vinitasingh180)




'एक मोटा हाथी' गाने पर किया मजेदार डांस
टीचर्स ने बच्चों के पसंदीदा गाने 'एक मोटा हाथी' पर एक्टिंग और डांस किया। हाथी के मुखौटे पहने शिक्षकों का अंदाज इतना मजेदार था कि बच्चे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कोई तालियां बजाता नजर आया तो कोई खुशी से झूमता दिखा। आमतौर पर क्लास में गंभीर रहने वाले अपने टीचर्स को इस तरह मस्ती करते देख बच्चों के लिए यह पल किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस दौरान टीचर्स ने भी अपनी परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बच्चों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति दी। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर टीचर्स की हो रही तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी टीचर्स के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि टीचर्स बच्चों की खुशी के लिए कितनी मेहनत करते हैं। यह वीडियो देखकर बचपन के दिन याद आ गए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार प्रस्तुति है। जो शिक्षक बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार देते हैं, उन्हें दिल से सलाम। इतना ही नहीं, कई लोगों ने इस प्रस्तुति की शुरुआत करने वाले टीचर की एनर्जी और एक्टिंग की भी तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए ऐसे खुशनुमा पल भी जरूरी हैं। आखिरकार, स्कूल की यादें सिर्फ किताबों और परीक्षाओं से नहीं बनतीं, बल्कि ऐसे ही छोटे-छोटे मजेदार पल जिंदगीभर याद रहते हैं।

Trending Videos
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed