फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interesting Story: 36 साल तक पुरुष बनकर रही ये महिला, पेचियम्मल की दिलचस्प कहानी कर देगी हैरान

Mon, 16 May 2022 11:05 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
tamil nadu Woman disguises as man for more than 36 years to raise daughter know the Interesting Story of pechiyammal
36 साल तक पुरुष बनकर रही ये महिला - फोटो : Twitter @Tushar_KN

Interesting Story: तमिलनाडु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के थुथूकुडी जिले में एक महिला 36 साल तक मर्द बनकर रही। इस महिला की कहानी के बारे में जानकर आप इसको सलाम करेंगे। अपनी संतान के लिए एक मां किस हद तक जा सकती है यह इस महिला ने करके दिखाया है। इस महिला का नाम पेचियम्मल है जो थुथूकुडी जिले के कटुनायक्कन पट्टी में रहती है। इस महिला के पुरुष का वेशभूषा धारण करने कहानी बेहद दिलचस्प है। 

36 सालों तक पुरुष बनकर रही महिला ने किसी शौक से यह नहीं किया, बल्कि उसने अपनी बेटी के पालन-पोषण और अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा किया। पेचियम्मल ने अपनी दिलचस्प कहानी को बीते दिनों बताया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरत में पड़ गया। जिस देश में बेटियों को देवी माना जाता है वहां एक महिला को अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करने के लिए मजबूरी में इस तरह के कदम उठाने पड़े। 

tamil nadu Woman disguises as man for more than 36 years to raise daughter know the Interesting Story of pechiyammal
36 साल तक पुरुष बनकर रही ये महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शादी के 15 दिन बाद पति की हो गई मौत

इस महिला की कहानी के बारे में जानकर आपको इनके ऊपर गर्व होगा। दरअसल पेचियम्मल की 20 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी। शादी के 15 दिन ही बीते थे कि उनके पति की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। इसके नौ महीने बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। 
 
tamil nadu Woman disguises as man for more than 36 years to raise daughter know the Interesting Story of pechiyammal
36 साल तक पुरुष बनकर रही ये महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पति की मौत हो गई थी जिसके बाद उनको अपना और बेटी का पेट पालने के लिए काम करना पड़ता था जिसके लिए वह बाहर जाती थीं। लोग महिला होने की वजह से उनको परेशान करते थे और उनका उत्पीड़न करते थे। इस समाज में उनको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tamil nadu Woman disguises as man for more than 36 years to raise daughter know the Interesting Story of pechiyammal
36 साल तक पुरुष बनकर रही ये महिला - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने महिला की वजह से होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए फैसला लिया कि वह इस समाज में पुरुष बनकर रहेंगी। इसके बाद उन्होंने अपना नाम मुत्थु रख लिया और पुरुष बनकर जीवन व्यतीत करने लगीं। 

विज्ञापन
tamil nadu Woman disguises as man for more than 36 years to raise daughter know the Interesting Story of pechiyammal
36 साल तक पुरुष बनकर रही ये महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पहनने लगीं लूंगी और शर्ट

पेचियम्मल अपनी बेटी को पालने के लिए कई काम करती थीं। कभी उनको कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूरी करना पड़ता था। चाय की दुकानों और होटल्स भी उन्होंने काम किया, लेकिन उनको लोगों ने उनको बहुत प्रताड़ति किया और ताने मारे। इन सभी से तंग आकर अपना पहनावा और नाम बदल लिया। उन्होंने मंदिर में जाकर बाल कटवा लिए और लूंगी और शर्ट पहनने लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed