फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स के लिए साइकिल बनी 'हमसफर', किया ये अनोखा कारनामा

Sat, 15 Jun 2019 05:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Taiwan man seeing the world by bicycle after quit his job Four years ago
जैकी चेन, ताइवान - फोटो : Facebook

ताइवान के रहने वाले जैकी चेन पेशे से एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने अचानक नौकरी छोड़ दी और अनोखा कारनामा करने के लिए साइकिल लेकर निकल पड़े। अब साइकिल ही उनके लिए 'हमसफर' बन गई है। 

Taiwan man seeing the world by bicycle after quit his job Four years ago
जैकी चेन, ताइवान - फोटो : Facebook

दरअसल, 40 वर्षीय जैकी चेन अब तक साइकिल से 54 हजार किलोमीटर का सफर तय कर 64 देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिसमें अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व के देश शामिल हैं।

Taiwan man seeing the world by bicycle after quit his job Four years ago
जैकी चेन, ताइवान - फोटो : Facebook

जैकी चेन ने अपना सफर अमेरिका के अलास्का से शुरू किया था। फिलहाल वह अभी इजरायल के येरुशलम में हैं। उनका कहना है कि यह शहर काफी आश्चर्यजनक है। यहां ईसाई, मुस्लिम और यहूदी तीनों धर्मों के लोग रहते हैं। नौ लाख की आबादी वाला यह देश एक बड़ा शहर और एतिहासिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taiwan man seeing the world by bicycle after quit his job Four years ago
जैकी चेन, ताइवान - फोटो : Facebook

जैकी की खास बात ये है कि जब भी वो किसी देश में जाते हैं तो वहां होटल में नहीं ठहरते, बल्कि अपने साथ टेंट लेकर चलते हैं, जिसे लगाकर वह आराम करते हैं। उनकी खासियत ये भी है कि वह किसी भी देश में जाने से पहले वहां के इलाकों के बारे में ज्यादा छानबीन नहीं करते। रास्तों का पता वह एप के जरिये लगाते हैं। 

विज्ञापन
Taiwan man seeing the world by bicycle after quit his job Four years ago
जैकी चेन, ताइवान - फोटो : Facebook

जैकी बताते हैं कि उनका लक्ष्य एक लाख किलोमीटर का सफर तय करना है यानी इस दौरान वो कुल 100 देशों की यात्रा करेंगे। उनका कहना है कि इसमें उन्हें अभी और तीन साल लगेंगे। जैकी ने अपनी पहचान के लिए शर्ट के पीछे लिखवा रखा है, 'मैं जैकी हूं, ताइवान से आया हूं।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed