फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swiss Hotel: तारों भरा आसमान हो या खूबसूरत वादियां, बिन दीवारों वाले इस होटल में उठा सकते हैं सभी का लुत्फ

Fri, 31 Mar 2023 05:23 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 31 Mar 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Swiss hotel has no walls or door gives majestic view in switzerland know full details of hotel
Swiss Hotel - फोटो : instagram/nullstern_theonlystarisyou

Swiss Hotel: जब हम अपने घर से दूर किसी जगह घूमने जाते हैं तो हमें वहां होटल में ठहरना पड़ता है। एक अच्छे होटल की तलाश करते समय हम काफी चीजों का ध्यान रखते हैं, जैसे कमरे का बिस्तर कैसा है, बाथरूम कैसा है, होटल की खिड़कियों से कैसा नजारा दिखता है और इसके आसपास कौन-कौन सी जगहें हैं? आदि... लेकिन, क्या आप कभी ऐसे होटल में रुके हैं, जहां से आपको 360 डिग्री नजारा देखने को मिले? अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा होटल आखिर कहां हो सकता है, तो आपको बता दें कि ऐसा होटल स्विट्जरलैंड में स्थित है। स्विट्जरलैंड के इस अनोखे होटल से स्विस ऐल्प्स (Swiss Alps) का ऐसा नजारा दिखाई देता है, जो धरती पर आपको स्वर्ग जैसा अनुभव करा सकता है। नल स्टर्न नाम का यह होटल स्विस ऐल्प्स की खूबसूरत वादियों के बिल्कुल पास में स्थित है। इस होटल की खासियत के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी आइए जानते हैं।

Swiss hotel has no walls or door gives majestic view in switzerland know full details of hotel
Swiss Hotel - फोटो : ina

यह अनोखा होटल वॉल-लेस और ओपन-एयर है, जहां से आपको पहाड़ों का 360 डिग्री नजारा देखने को मिलता है। इस होटल को नल स्टर्न की ही अंडरग्राउंड बंकर आर्ट से प्रेरित होकर बनाया गया है। यह अजब-गजब होटल जीरो रियल स्टेट कंपनी का है, जिसकी समुद्रतट से 6,463 फुट है।

Swiss hotel has no walls or door gives majestic view in switzerland know full details of hotel
Swiss Hotel - फोटो : instagram/nullstern_theonlystarisyou

.इस होटल के बारे में जानने के बाद आप जरूर इसकी कीमत के बारे में सोच रहे होंगे। दरअसल, यह होटल स्विट्जरलैंड की अलग-अलग लोकेशन में स्थित है। इस होटल में एक रात रुकने के लिए आपको लगभग £273 यानी भारतीय मुद्रा में करीब 27,776 रुपये चुकाने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swiss hotel has no walls or door gives majestic view in switzerland know full details of hotel
Swiss Hotel - फोटो : instagram/nullstern_theonlystarisyou
हालांकि यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधाएं दी जाती हैं। यहां पर ट्रेंड बटलर आपके पास ही होता है, जो तेज हवाओं के बीच भी बिस्तर बनाता है और हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार रहता है।
विज्ञापन
Swiss hotel has no walls or door gives majestic view in switzerland know full details of hotel
Swiss Hotel - फोटो : instagram/nullstern_theonlystarisyou\
नल स्टर्न होटल की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर nullstern_theonlystarisyou नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसमें इनके अलग-अलग लोकेशन की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed