फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर ग्रहण लगने के बाद जानवर क्यों करने लगते हैं अजीबोगरीब हरकतें? जानिए इसके पीछे की वजह

Mon, 14 Dec 2020 04:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 14 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
surya grahan 2020 animals and birds do strange things during solar and lunar eclipses
सूर्य ग्रहण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

14 दिसंबर को यानी आज साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो जाएगा और 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि, ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है, जिसका नकरात्मक प्रभाव इंसानों पर पड़ता है।



बता दें कि ग्रहण का प्रभाव सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान पशु-पक्षी अजीब हरकतें करने लगते हैं। इसमें सूर्य ग्रहण से लेकर चंद्र ग्रहण तक शामिल है।

surya grahan 2020 animals and birds do strange things during solar and lunar eclipses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रहण के दौरान मकड़ियों की कुछ प्रजातियों के व्यवहार में अचानक बेचैनी सी हो जाती है और वो अपने ही जाले को तोड़ने लगती हैं और जब ग्रहण खत्म हो जाता है तो वो उसे फिर से बनाना शुरू करती हैं। कुछ ऐसा ही बदलाव पक्षियों में भी हो जाता है। जहां आमतौर पर वो दिनभर इधर से उधर उड़ते फिरते हैं, लेकिन ग्रहण के दौरान वो अचानक अपने घर की ओर लौट जाते हैं।

surya grahan 2020 animals and birds do strange things during solar and lunar eclipses
नाइट मंकी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2010 में हुए एक शोध के मुताबिक, अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे देशों में पाई जाने वाली बंदरों की एक प्रजाति, जिसे 'नाइट मंकी' (रात का बंदर) कहा जाता है, चंद्र ग्रहण होते ही डर जाते हैं। जहां आमतौर पर वो पेड़ों पर उछल-कूद मचाते हैं, लेकिन ग्रहण के दौरान उन्हें पेड़ों पर चलने में भी डर लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2020 animals and birds do strange things during solar and lunar eclipses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ग्रहण के दौरान चमगादड़ों में भी बदलाव आता है। ग्रहण के दौरान उन्हें भ्रम हो जाता है कि रात हो गई है और वो उड़ना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा सुपर मून के दौरान जब चांद ज्यादा चमकदार होता है तो बत्तखों के व्यवहार में भी बदलाव दिखने लगता है।

विज्ञापन
surya grahan 2020 animals and birds do strange things during solar and lunar eclipses
गीज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों ने जंगली बर्फीली बत्तख गीज पर एक शोध किया था और उस दौरान उन्होंने उसके शरीर में एक छोटी सी डिवाइस फिट कर दी तो पाया कि सुपर मून के दौरान बत्तख के दिल की धड़कन बढ़ जाती है। साथ ही उनके शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। हालांकि ग्रहण खत्म होने पर वो अपने आप फिर से ठीक हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed