भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। भारत पहली बार पिंक बॉल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट खेलेगा। चार मैचों की सीरीज में कप्तान कोहली पहला टेस्ट खेलकर स्वदेश लौट जाएंगे। विराट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। कंगारुओं के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। हालांकि, अभ्यास मैचों में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी फिका रहा। ऐसे में आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में...
AUSvsIND: बगैर विराट टेस्ट सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगा पूरा दारोमदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजिंक्य रहाणे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलकर भारतीय कप्तान विराट कोहली वापस लौट जाएंगे। बाकी बचे तीन मैचों में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे। पहले अभ्यास मैच में रहाणे का शानदार प्रदर्शन रहा। कप्तान की भूमिका निभाते हुए उन्होंने 117 रन की नाबाद पारी खेली।
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट में बेस्ट बल्लेबाज माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हो गए। मध्यक्रम का सारा दारोमदार सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी के कंधों पर ही होगा। पुजारा 2018-19 में खेली गई श्रृंखला में 521 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरिज' थे। भारत ने वह श्रृंखला 2-1 से जीती थी।
जसप्रीत बुमराह
पूरी सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें होगीं। दूसरे अभ्यास मैच में वो दो विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने शानदार अर्धशतक भी जमाया। बुमराह ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
मयंक अग्रवाल
दूसरे अभ्यास मैच की पहली पारी में मयंक अग्रवाल केवल दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 120 गेंदों में 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बॉक्सिंग-डे टेस्ट से डेब्यू करने वाले मयंक पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। मयंक ने अभी तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो दोहरा शतक लगाए हैं।