फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा के शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि, रिसेप्शन रद्द कर जवानों के परिवार को दिए 16 लाख रुपये

Sat, 16 Feb 2019 03:52 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 16 Feb 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
surat Family Cancels wedding reception Donates Rs.16 Lacs money to Pulwama Martyr unique tributes
- फोटो : Social Media

गुजरात के सूरत में एक कारोबारी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए अनोखी पहल की है। शहीदों को ऐसी श्रद्धांजलि दी है जिसे जानकर आप भी फक्र करने लगेंगे। बीते गुरुवार की दोपहर कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में काफी रोष है। पूरे देश में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

surat Family Cancels wedding reception Donates Rs.16 Lacs money to Pulwama Martyr unique tributes
- फोटो : Social Media

इसी बीच गुजरात में एक बेटी की शादी का भोज समारोह रद्द कर दिया गया है। गुजराती भाषा में छपा यह निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सूरत के एक हीरा व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी के भोज समारोह को रद्द कर दिया है। शेष कार्यक्रम भी सादगी से करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस वायरल निमंत्रण पत्र पर इसकी वास्तविकता का पता नहीं चल पाया है।

surat Family Cancels wedding reception Donates Rs.16 Lacs money to Pulwama Martyr unique tributes
- फोटो : Social Media

बताया जा रहा है कि सूरत के सेठ देवशी माणेक परिवार (पद्मावती डायमंड के मालिक) की बेटी अमी का 15 फरवरी को विवाह हुआ। उन्होंने शादी के बाद दिया जाने वाला भोज रद्द कर दिया है। उन्होंने इसकी सूचना सभी को दे दी है। इसके बदले परिवार ने सेवा संस्थाओं को 5 लाख रुपए और शहीदों के परिवारों को संयुक्त रूप से 11 लाख रुपए दान करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल निमंत्रण पत्र में ये लिखा है

surat Family Cancels wedding reception Donates Rs.16 Lacs money to Pulwama Martyr unique tributes
पुलवामा हमला - फोटो : self

सोशल मीडिया में वायरल हुए निमंत्रण पत्र में लिखा है कि हमारी बेटी अमी और मितना का शुभ विवाह होना है। परंतु कश्मीर में हुए घोर आतंकी हमले में देश के 44 जवान शहीद होने पर हमने और समधी ने आपस में यह तय किया कि शादी पूरी तरह से सादगी से होगी। शादी के भोज समारोह को रद्द कर दिया गया है। शहीदों की स्मृति में सेवा संस्थाओं को 5 लाख और शहीद परिवार को संयुक्त रूप से 11 लाख रुपए दिए जाएंगे। सेठ देवाशी माणेक परिवार-भाभर-सूरत, हसमुखभाई शेठ, पद्मावति डायमंड और संघवी पानाचंद लक्ष्मीचंद परिवार अजयभाई कुमारभाई संघवी।

विज्ञापन
surat Family Cancels wedding reception Donates Rs.16 Lacs money to Pulwama Martyr unique tributes
- फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि पद्मावति डायमंड के मालिक का किसी भी संस्था से कोई जुड़ाव नहीं है। लेकिन सूरत डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूभाई गुजराती ने उनके प्रयासों की सराहना की है।

 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed