फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

96 साल पहले मर गई थी ये मासूम बच्ची, रहस्यमयी ढंग से अाज भी खुलती हैं लाश की आंखें

Tue, 14 Aug 2018 12:45 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Know the mystery of Little Girl who is Dead before nineteen six Years
little girl
कुदरत का एक सीधा और साधारण सा नियम है जिसने जन्म लिया उसकी मृत्यु तय है। चाहे वह लाख कोशिशें कर लें लेकिन कुदरत के इस नियम को कभी काटा नहीं जा सकता। आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताएंगे जिसमें कुदरत के इस  करिश्मे को एक छोटी सी बच्ची ने गलत साबित कर दिखाया है। शायद आपको इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, यह घटना फिल्मी लगती है लेकिन हकीकत है। छोटी सी उम्र में ही डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने के कुछ सालों बाद यह बच्ची अपनी पलकें लगातार झपकाकर अपने जिंदा होने का सबूत देती रहती है। 
Know the mystery of Little Girl who is Dead before nineteen six Years
little girl
यहां आकर कुदरत के सारे नियम और कानून आकर टूट जाते हैं क्योंकि कुदरत के नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति एक बार मर जाए तो उसके शरीर मे कभी कोई हलचल नहीं होती। इस अद्भुत अविश्वसनीय और अकल्पनीय घटना के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। कुदरत का यह अद्भुत करिश्मा इटली में मौजूद एक छोटे से कस्बे सिसली की राजधानी पैलरमो की है। 
Know the mystery of Little Girl who is Dead before nineteen six Years
little girl
सोशल मीडिया पर 'स्लीपिंग ब्यूटी' के नाम से मशहूर हो चुकी छोटी सी बच्ची की उम्र महज 2 साल है और उसका नाम रोजालिया लोबरडो है। घटना आज से लगभग 100 साल पहले की है जब किसी आपदा के कारण एक साथ मारे गए 8000 लोगों की कब्र को एक साथ पैलरमो के एक कान्वेंट में संरक्षित कर दिया गया लेकिन हाल में ही जब लोगों की नजर उस छोटी से बच्ची की कब्र पर पड़ी तो वो लोग हक्का-बक्का रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the mystery of Little Girl who is Dead before nineteen six Years
little girl
जब उन्होंने देखा कि उस कब्र में पड़ी हुई स्लीपिंग ब्यूटी अपनी पलके झपका रही है तो ये घटना आग की तरह लोगों के बीच फैल गई और लोग इस छोटी सी बच्ची को एक झलक देखने के लिए बेताब हो गए। उसे देखने को आतुर लोग दूर-दूर से आने लगे। ये सिलसिला आजतक जारी है। यहां आनेवालों को अपनी नजरों पर भरोसा नहीं हो पाता कि वो जो देख पा रहे है क्या वह वाकयी सच्चाई है या फिर उनकी आंखों का एक वहम। ऐसा अद्भुत और अविश्वसनीय दृश्य पहली बार देखकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता का माहौल जागा।
विज्ञापन
Know the mystery of Little Girl who is Dead before nineteen six Years
little girl
लेकिन लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर वह बच्ची इतने दिनों तक कब्र में रहने के बाद भी पलके कैसे झपका लेती है। वहीं कब्र की देखभाल करने वाले डैरियो के मुताबिक यह बस लोगो की आंखों का ऑप्टिकल भ्रम है। ताबूत निरीक्षक की माने तो इस बच्ची के शव की आंखें पूरी तरह बंद नहीं है। शायद इसी कारण से लोग इसे एक अद्भुत घटना मानकर लोगों के बीच इससे जुड़ी जानकारियां शेयर कर रहे है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed