फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

34 बार सांप के काटने के बाद भी जिंदा है ये लड़की, रहस्य बनी इसकी जिंदगी

Wed, 20 Dec 2017 01:13 PM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 20 Dec 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
A Mysterious Snake Bite the girl thirty four times
demo
इस लड़की को 34 बार सांप डस चुका है लेकिन इस पर जहर का कोई असर नहीं हुआ। इस बात से डॉक्टर भी हैरान हैं। कहते हैं कि 3 साल से इस लड़की के पीछे एक रहस्यमयी सांप पड़ा है। यकीन नहीं होता तो पढ़ें पूरा मामला... 



कभी घर तो कभी स्कूल। हर बार सांप आकर इस लड़की को डस जाता है। लेकिन अभी तक यह समझ नहीं आया है कि आखिर सांप क्यों इसे मारना चाहता है, आइए जानते हैं...
A Mysterious Snake Bite the girl thirty four times
demo
17 साल की मनीषा को बार-बार सांप डस रहा है मगर वह हर बार बच जाती है। शनिवार सुबह मनीषा अपनी मां के साथ घास काट रही थी तो इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। नाहन अस्पताल में 5-6 घंटे बाद मनीषा को होश आया तो उसने पूरी बात बताई।

मनीषा के हाथ पर सांप के डसने का निशान भी है। उसने बताया कि ये सफेद सांप सिर्फ उसे ही दिखाई देता है। जब ये सांप आता है तो वह हिल भी नहीं पाती और न ही चीख या चिल्ला पाती है। डसने के बाद सांप चला जाता है और थोड़ी ही देर बाद जहर भी उतर जाता है। गौरतलब हो कई बार एक दिन और सप्ताह में भी तीन-तीन बार नाग ने उसे डसा है।

 
A Mysterious Snake Bite the girl thirty four times
demo
लेकिन आखिर उसका ये जहर कैसे खुद ब खुद खत्म हो गया, इससे डॉक्टर भी हैरान हैं। सिरमौर जिले के पोटा मानल पंचायत के मानल गांव की मनीषा के साथ काफी सालों से ये अजीबोगरीब घटना हो रही है।

​सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि चमत्कारिक ढंग से मनीषा के शरीर से हर बार जहर उतर भी जाता है। इसे केवल तीन-चार बार ही अस्पताल ले जाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A Mysterious Snake Bite the girl thirty four times
demo
इन घटनाओं से अजीज आकर परिजनों ने इस बारे में ज्योतिषी से भी बातचीत की। देवताओं के गुर से भी इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की गई। कहते हैं कि मनीषा का इस नाग के साथ पूर्व जन्म का संबंध है। तभी उसे काटने से पहले ही नाग के आने का पूर्वाभास होता है। नाग के आने पर ही वह मोहित हो जाती है।

ज्योतिषी मानते हैं कि नाग को उसका मनुष्य रूप अच्छा नहीं लगता है। मनीषा बताती हैं कि एक बार 1 जनवरी को नए साल के दिन उसकी सहेलियां उसे चिढ़ा रही थी कि नव वर्ष में तेरा दोस्त बधाई देने नहीं आया। उसके कुछ घंटे बाद मनीषा को एक बार फिर सांप ने डस लिया। इससे सहेलिया भी भयभीत हो गईं।

 
विज्ञापन
A Mysterious Snake Bite the girl thirty four times
मनीषा (बाएं)
मनीषा के पिता सुमेर चंद बताते हैं, जब भी सांप ने मनीषा को डसा है तो खुद ही जहर निकल जाता है। बेटी को 34 बार सांप डस चुका है लेकिन अस्‍प्ताल वह 3-4 बार ही आए हैं। उन्होंने बताया कि वे ज्योतषी और देवताओं के दरबार भी जा चुके हैं मगर इसे नहीं रोका जा सका है।

इधर, मेडिकल साइंस ने इस बात को मानने से ही इंकार कर दिया है। क्योंकि अभी तक जितने भी टेस्ट हुए सब नार्मल आए। इधर, मनीषा ने घर में नागिन का मंदिर भी बनाया है। पिछले तीन साल से ऐसा चल रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed