भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। एक ऐसा ही किला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में है, जो काफी रहस्यमय है। कहते हैं कि इस किले में किसी अज्ञात जगह पर अरबों का खजाना छुपा हुआ है, जिसे आज तक खोजा नहीं जा सका है। इस किले को सुजानपुर के किले के नाम से जाना जाता है। यहां छुपे खजाने की वजह से ही इसे हमीरपुर का 'खजांची किला' भी कहा जाता है। इस किले को कटोच वंश के राजा अभय चंद ने 260 साल पहले यानी साल 1758 में बनवाया था। उसके बाद यहां राजा संसार चंद ने राज किया।
भारत के इस किले में छुपा है अरबों का खजाना, लेकिन आज तक नहीं खोज पाया कोई
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन