वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश का पर्यटन भी काफी प्रभावित है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र के नासिक में स्थित सुला वाइनयार्ड पर भी देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि सुला भारत की सबसे बड़ी वाइन ब्रांड है। इस वाइन की भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छी डिमांड है। वहीं हजारों एकड़ में फैला सुला वाइनयार्ड लोगों को काफी आकर्षित करता है। मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक में साल 1950 में सुला वाइनयार्ड की शुरुआत हुई। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले राजीव सामंत ने इस वाइनयार्ड की शुरुआत की थी। अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने वाले राजीव ने इंजीनयिरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
मेहनत का फल: लाखों की नौकरी छोड़ शुरू की अंगूर की खेती, बना दी देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 19 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन