फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मां बनते ही महिलाओं को भेज दिया जाता है 'होटल', वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 04 Feb 2019 05:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Strange story Unique Hospital cum baby hotel in denmark copenhagen
new born baby - फोटो : social media

आमतौर पर महिलाएं जब पहली बार मां बनती हैं तो उन्हें अच्छी तरह देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए उन्हें एक या दो दिन अस्पताल में ही रखा जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा शहर भी है, जहां पहली बार मां बनते ही महिलाओं को होटल में भेज दिया जाता है। 

Strange story Unique Hospital cum baby hotel in denmark copenhagen
Hvidovre Hospital - फोटो : CF Møller

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में स्थित इस अनोखे होटल को बेबी होटल के नाम से जाना जाता है। दिन हो या रात, यहां हर वक्त छोटे बच्चों की किलकारियां और रोने की आवाजें सुनने को मिलती हैं। यहां नर्सेज भी हर वक्त इधर से उधर घूमती रहती हैं। इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो कोई होटल नहीं बल्कि मैटरनिटी वार्ड है।  

Strange story Unique Hospital cum baby hotel in denmark copenhagen
Hvidovre Hospital - फोटो : CF Møller

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बेबी होटल में वैसी महिलाएं दो दिनों तक यहां रूक सकती हैं, जिन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है और अगर मां-बच्चे को कोई समस्या है तो उन्हें यहां तबतक रूकने की इजाजत दी जाती है, जब तक कि उनकी परेशानी खत्म नहीं होती। सबसे खास बात है कि इन सबके लिए उनसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange story Unique Hospital cum baby hotel in denmark copenhagen
Hvidovre Hospital - फोटो : CF Møller

डेनमार्क का यह मैटरनिटी होटल प्रोग्राम सरकारी फंड से चलता है। यह सभी बच्चों को उनकी जिंदगी के पहले दिन बराबरी का अधिकार और समान देखभाल का अवसर देता है। बच्चे के माता-पिता चाहे किसी किसी भी सामाजिक या आर्थिक वर्ग के हों, वे अमीर हों या गरीब, उनको यहां बराबरी का अधिकार मिलता है। 

विज्ञापन
Strange story Unique Hospital cum baby hotel in denmark copenhagen
Hvidovre Hospital - फोटो : Social media

यह मैटरनिटी होटल प्रोग्राम कोपेनहेगन के ह्विदोव्रे अस्पताल में चलता है। दरअसल, जापान और कई यूरोपियन देशों की तरह डेनमार्क में भी आबादी बूढ़ी हो रही है। इसलिए यहां की सरकार महिलाओं को मां बनने और बच्चे पैदा करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रहती है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed